Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लव एंड वॉर’ से होगी ‘टॉक्सिक’ की टक्कर, अल्लू बने सबसे महंगे हीरो, इस फिल्म के लिए ली इतनी फीस

‘केजीएफ’ फेम कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 8:51:04

2 News : ‘लव एंड वॉर’ से होगी ‘टॉक्सिक’ की टक्कर, अल्लू बने सबसे महंगे हीरो, इस फिल्म के लिए ली इतनी फीस

‘केजीएफ’ फेम कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने किया है। 'टॉक्सिक' अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगी। यश एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म सभी दर्शकों के लिए बनाई गई है। पहले इस फिल्म के लिए अप्रैल 2025 फाइनल किया गया था, लेकिन अब तारीख बदल दी गई है।

इस बारे में खुद यश ने इंस्टाग्राम पर एक दमदार पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है। यश ने लिखा, “19-03-2026” और एक दमदार पोस्टर डाला, जिसमें वे एक ब्लैक कलर की पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने भी इस पोस्ट को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “वयस्कों के लिए एक परीकथा...19-03-2026 को 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में प्रवेश करेगी।” अब जो तारीख सामने आई है उससे लग रहा है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

दरअसल उसी समय संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी थिएटर्स में दस्तक देगी। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। दरअसल पिछले साल सितंबर में 'लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट बदल दी गई थी। इस फिल्म को क्रिसमस 2025 के बजाय 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। यश की फिल्म पैन इंडियन लेवल पर रिलीज की जाएगी जिसकी शूटिंग अभी कर्नाटक में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश की इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी शामिल हैं जिन्होंने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए की फीस ली है। इसके साथ ही बताया जा रहा कि ये फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा हो सकती है जिसकी कहानी ‘केजीएफ’ जैसे एक प्लाट पर निर्भर कर सकती है।

अल्लू अर्जनु करेंगे एटली के साथ फिल्म ‘A6’, अगस्त से शुरू कर सकते हैं शूटिंग

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी बेल्ट में भी जमकर कमाई की। अब अल्लू को लेकर एक बड़ी खबर मिल रही है। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली अब अल्लू के साथ मिलकर एक मेगा-बजट ‘पैरेलल यूनिवर्स’ फिल्म ‘A6’ बना रहे हैं। इसके लिए तैयारी का काम जोरों पर चल रहा है। इस फिल्म के लिए अल्लू ने मोटी रकम वसूली है और वे सबसे महंगे हीरो बन गए हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अपनी अगली फिल्म एटली के साथ करने जा रहे हैं। अल्लू ने निर्माता सन पिक्चर्स के साथ 175 करोड़ रुपए की डील साइन की है। साथ ही मुनाफे में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी का बैकएंड सौदा भी किया है। यह अब तक किसी अभिनेता द्वारा किया गया सबसे बड़ा फ्रंट-एंड डील है। अल्लू ने फीस के मामले में शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां अमूमन शाहरुख अपनी एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, वहीं सलमान एक फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए लेते हैं।

अल्लू ने अगस्त 2025 से एटली और सन पिक्चर्स के लिए तारीख भी बुक कर दी हैं। प्री-प्रोडक्शन में लगने वाले समय के आधार पर, अगस्त से अक्टूबर के बीच फिल्म शुरू करने का विचार है। फिल्म की शूटिंग 2025 के सैकंड हाफ में शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 175.1 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका