न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत की रिएक्शन पर जैकी-टाइगर ऐसा बोले, इधर-आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के 11 साल पूरे, यूं मनाया जश्न

एक्टर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म 'गणपत : ए हीरो इज बॉर्न' आज शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 7:21:59

2 News : रजनीकांत की रिएक्शन पर जैकी-टाइगर ऐसा बोले, इधर-आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के 11 साल पूरे, यूं मनाया जश्न

एक्टर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म 'गणपत : ए हीरो इज बॉर्न' आज शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में लाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन की भी खास भूमिका है। साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत ने फिल्म पर रिएक्शन दी है।

72 वर्षीय रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रजनीकांत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'टाइगर श्रॉफ और गणपत की पूरी कास्ट और क्रू को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपको शुभकामनाएं और फिल्म की शानदार सफलता की कामना करता हूं।' इसके साथ रजनीकांत ने कई हैशटैग का भी यूज किया है।

टाइगर के पिता एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, “थलाइवा रजनी सर, मेरे परिवार का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को हमेशा मेरा प्यार और सम्मान, मेरे भाई।” रजनीकांत की पोस्ट को टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर री-ट्वीट किया और लिखा, “अत्यधिक सम्मान और ढेर सारा प्यार सर, आपके उदार शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, खासकर मेरे लिए। बहुत-बहुत धन्यवाद सर, एक बार फिर ढेर सारा प्यार और सम्मान।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए है। इसका डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल इसके प्रोड्यूसर हैं।

tiger shroff,jackie shroff,rajinikanth,ganapath movie,kriti sanon,alia bhatt,varun dhawan,siddharth malhotra,student of the year,karan johar

आलिया, वरुण और सिद्धार्थ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में 11 साल पूरे कर लिए हैं। इन तीनों ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (SOTY) से करिअर की शुरुआत की थी। इन तीनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो चुकी है। फिल्म 19 अक्टूबर 2012 को रिलीज हुई थी। अपनी डेब्यू फिल्म का जश्न मनाते हुए तीनों ने पोस्ट शेयर की है।

आलिया ने गुरुवार (19 अक्टूबर) देर रात एक क्लिप पोस्ट की है। इसमें आलिया एक फॉग से भरे मिरर पर 11 लिखते हुए स्माइली बनाती दिख रही हैं। आलिया ने इसे साझा करते हुए लिखा, “11 साल ( व्हाइट हार्ट दिल वाली इमोजी) समय कैसे बीत गया।” आलिया ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नेशनल फिल्म अवार्ड ग्रहण किया था। बेस्ट एक्ट्रेस का यह अवार्ड आलिया को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए मिला।

सिद्धार्थ ने भी कुछ फैंस पोस्ट साझा की। इसी तरह वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन क्लब क्लिप की एक सीरीज शेयर की। उन्होंने लिखा, “वरुण धवन के 11 साल।” इसके लिए उन्होंने फिल्म के गाने 'इश्क वाला लव' का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया, सिद्धार्थ और वरुण के साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, सना सईद, रोनित रॉय, साहिल आनंद, राम कपूर और फरीदा जलाल की भी खास भूमिका थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार