न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - ‘टाइगर 3’ का धमाकेदार पहला पोस्टर रिलीज, सलमान ने बताई रिलीज डेट, ‘यारियां 2’ के भी 2 पोस्टर आए सामने

सलमान खान की फिल्मों के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वे अपने हीरो को बड़े पर्दे पर धूम मचाते देखना चाहते हैं। आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 1:27:10

देखें - ‘टाइगर 3’ का धमाकेदार पहला पोस्टर रिलीज, सलमान ने बताई रिलीज डेट, ‘यारियां 2’ के भी 2 पोस्टर आए सामने

सलमान खान की फिल्मों के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वे अपने हीरो को बड़े पर्दे पर धूम मचाते देखना चाहते हैं। आज शनिवार (2 सितंबर) सलमान को चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘टाइगर 3’ फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया।

सलमान ने लिखा, “आ रहा हूं! ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 पर। ‘टाइगर 3’ को YRF50 के साथ केवल अपने पास की बड़ी स्क्रीन पर सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।” पोस्टर में सलमान और कैटरीना कैफ दोनों के हाथों में बंदूकों को देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। ‘टाइगर 3’ में इस बार इमरान हाशमी ने विलेन का रोल किया है।

वहीं फिल्म और भी एक्साइटेड इसलिए होने वाली है क्योंकि इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ को साल 2012 में रिलीज किया गया था और इसने तहलका मचा दिया था। सलमान रॉ एजेंट ‘टाइगर’ और कैटरीना आईएसआई एजेंट ‘जोया’ बनी थीं। साल 2017 में आई ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी तगड़ा बिजनेस किया था।

20 अक्टूबर को रिलीज होगी दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ फिल्म

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों फिल्म 'यारियां 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रु ने मिलकर किया है। निर्माताओं ने आज शनिवार को 'यारियां 2' के दो नए पोस्टर जारी किए। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या के साथ एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया प्रकाश वरियर और पर्ल वी पुरी जैसे कलाकार हैं।

दिव्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'यारियां 2' के पोस्टर शेयर किए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लाडली और अभय की कहानी होने जा रही है शुरू। उनकी प्रेम कहानी के प्यार में पड़ने के लिए खुद को तैयार करें।' आपको बता दें कि 'यारियां 2' साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' का सीक्वल है। ‘यारियां’ ने 40.14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसमें हिमांश कोहली, रकुलप्रीत सिंह, दीप्ति नवल जैसे सितारे थे।

इसका गाना ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ जबरदस्त हिट रहा था। ‘यारियां 2’ एक विवाद में भी फंस गई है। पिछले दिनों ‘यारियां 2’ का एक गाना रिलीज किया गया था। गाने में कथित तौर पर अभिनेता को सिख धर्म का पवित्र प्रतीक कृपाण पहने हुए दिखाए जाने के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका