Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ की रफ्तार के आगे फीकी पड़ीं ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’, जानिए गुरुवार को किस फिल्म ने की कितनी कमाई

गुरुवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे गुरुवार भी शानदार कमाई जारी रखी, जबकि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’ की रफ्तार धीमी रही। जानिए तीनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 8:22:51

‘धुरंधर’ की रफ्तार के आगे फीकी पड़ीं ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’, जानिए गुरुवार को किस फिल्म ने की कितनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है और लगातार मजबूत कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ टिकट खिड़की पर संघर्ष करती नजर आ रही है। हालांकि, नंदमुरी बालकृष्ण की एक्शन फिल्म ‘अखंडा 2’ की रफ्तार भले ही धीमी पड़ी हो, लेकिन इसका कारोबार अभी भी संतोषजनक बना हुआ है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

दूसरे गुरुवार भी ‘धुरंधर’ का दबदबा

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ने भारत में अब तक 207.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं फिल्म ने अपने 14वें दिन, यानी दूसरे गुरुवार को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की दो हफ्तों की कुल कमाई बढ़कर 460.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो इसकी ब्लॉकबस्टर स्थिति को और मजबूत करती है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कमाई रही सुस्त

कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म महज 75 लाख रुपये ही कमा पाई। इस तरह ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 10.85 करोड़ रुपये पर आकर ठहर गया है।

‘अखंडा 2’ की कमाई में आई गिरावट

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर ‘अखंडा 2 – थांडवम’ 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कारोबार किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, इसकी कमाई की रफ्तार धीमी होती चली गई। गुरुवार यानी सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक का सबसे कम रहा। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, इस तेलुगु एक्शन थ्रिलर ने सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही ‘अखंडा 2’ की कुल कमाई 76.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

शुरुआती दिनों में रहा था दमदार प्रदर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पेड प्रीमियर शोज से ही 8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। रिलीज के पहले दिन ‘अखंडा 2’ ने 22.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद चौथे दिन कमाई घटकर 5.25 करोड़, पांचवें दिन 4.25 करोड़ और छठे दिन 3.3 करोड़ रुपये पर आ गई थी। गुरुवार को आई गिरावट के बावजूद फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका