न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए इटली रवाना हुए ये सितारे, इन्होंने सलमान-अक्षय में बताया ये अंतर

बिजनेस टायकून देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 2:20:59

2 News : अनंत के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए इटली रवाना हुए ये सितारे, इन्होंने सलमान-अक्षय में बताया ये अंतर

बिजनेस टायकून देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर लोगों में तगड़ा क्रेज है। मार्च में जामनगर (गुजरात) में आयोजित उनका पहला प्री वेडिंग फंक्शन बहुत आलीशान रहा था, जिसमें देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब कपल का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन भी शानदार होने जा रहा है।

यह 29 मई से 1 जून तक चलेगा। इसका आज यूरोपीयन कंट्री इटली में आगाज हो चुका है। इस दौरान इटली से फ्रांस तक एक क्रूज पार्टी रहेगी। फंक्शन के लिए लिए अंबानी परिवार, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच चुके हैं। बुधवार को भी कई सितारे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। करीना कपूर खान ने ब्लू शर्ट-वाइट इनर और डेनिम जींस पहनी थी। करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ऑल ब्लू डेनिम लुक में नजर आईं। सैफ अली खान व अमृता सिंह की बेटी सारा और बेटे इब्राहिम भी एयरपोर्ट पहुंचे। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कैजुअल लुक में दिखीं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ब्लैक आउटफिट में जम रही थीं।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी कैजुअल लुक में दिखीं। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने बच्चों के साथ इटली के लिए रवानगी ली। इस बीच सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी वहां से लगातार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि ओरी क्रूज के अंदर के बजाय बाहर के समुद्र के खूबसूरत नजारे दिखा रहे हैं। ओरी ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश की इवेंट्स का कार्ड शेयर किया था। इसके मुताबिक जश्न 29 मई से 1 जून के बीच दक्षिण फ्रांस के तट पर एक क्रूज जहाज पर मनाया जाएगा।

anant ambani,radhika merchant,anant radhika,pre wedding function,italy,kareena,karisma,sara,ibrahim,ananya,anees bazmee salman khan,Akshay Kumar

फिल्ममेकर अनीस बज्मी सलमान और अक्षय के साथ बना चुके हैं सुपरहिट फिल्में

अनीस बज्मी बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उनके खाते में 'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'भूल भुलैया 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्में हैं। वे अपने दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। अब अनीस ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलासा किया। अनीस ने ‘लहरें रेट्रो’ से बात करते हुए कहा कि हम अक्षय के साथ काम करते समय हमेशा चिंतित होते हैं क्योंकि अगर वे कहते हैं कि हम सुबह 7 बजे काम करना शुरू करेंगे तो वे 7 बजे पहुंच जाते हैं। और हम सुबह 6-7 बजे उठने के आदि नहीं हैं इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी होती है।

मैं अक्षय के साथ काम करने का आनंद लेता हूं क्योंकि वे समय पर आते हैं और काम खत्म कर देते हैं। अक्षय-अनीस की जोड़ी 'नो प्रॉब्लम', 'सिंह इज किंग' और 'थैंक्यू' जैसी फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। अनीस ने आगे कहा कि हम सलमान भाई के साथ काम करते वक्त बहुत आराम में रहते हैं क्योंकि वे दोपहर लगभग 1 बजे सेट पर आते हैं और फिर खाना खाते हैं। हालांकि सलमान देर रात तक काम करते हैं।

मैंने दिवंगत एक्टर व फिल्ममेकर राज कपूर से प्रशिक्षण लिया है, जहां रातभर काम किया है इसलिए मुझे दोपहर करीब 2 बजे से काम करना पसंद है। सलमान और अनीस की जोड़ी 'नो एंट्री' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में जादू चलाने में सफल रही। अनीस ने कहा कि मुझे अक्षय व सलमान से कोई शिकायत नहीं है। अनीस इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष