Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस की दशा बदलने में सफल हो सकता है 7-14 फरवरी का सप्ताह, इन फिल्मों से है उम्मीद

इन सब फिल्मों के बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी रोम कॉम फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनको लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी काफी आशान्वित नजर आ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 3:52:32

बॉक्स ऑफिस की दशा बदलने में सफल हो सकता है 7-14 फरवरी का सप्ताह, इन फिल्मों से है उम्मीद

फिल्म इंडस्ट्री से नए साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्मों का इंतजार हो रहा है। इसमें सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' अभी तक साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। वहीं, शाहरुख खान ने अभी तक साल 2025 के लिए अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। इधर, आमिर खान भी फिल्मों से दूर हैं और अपने बेटे की दूसरी फिल्म 'लवयापा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कंगना रनौत की इमरजेंसी, रामचरण की गेम चेंजर के साथ 5 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के साथ ही सोनू सूद की फतेह और दक्षिण भारत की पैन इंडिया फिल्म मार्को दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल रही है। आगामी सप्ताह अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म स्काई फोर्स का प्रदर्शन होने जा रहा है।

इन सब फिल्मों के बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी रोम कॉम फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनको लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी काफी आशान्वित नजर आ रहा है।

आइए डालते हैं एक नजर अगले महीने शुरू हो रहे वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होनी वाली फिल्मों पर—
लवयापा

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर स्टारर फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। लवयापा साल 2022 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है, जिसमें लड़की का पिता सबसे बड़ा गेम खेलता है।

बडास रवि कुमार

7 फरवरी को म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और प्रभु देवा स्टारर एक्शन म्यूजिकल फिल्म बडास रवि कुमार रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'द एक्सपोज' में अपने रोल रवि कुमार को हिमेश इस फिल्म में अलग अवतार में ला रहे हैं। फिल्म को कीद गोम्स ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले ही धमाका कर चुके हैं।

धूम धाम

यामी गौतम और प्रतीक गांधी स्टारर अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म 'धूम धाम' का आज 20 जनवरी को मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर देखते ही बन रहा है और इसमें यामी गौतम का रौबदार रोल देखने को मिल रहा है। फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी। आदित्य धर फिल्म्स और ज्योति देशपांडे ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है।

नखरेवाली

राहुल संकल्य की रॉम-कॉम फिल्म नखरेवाली भी वैलेंटाइन डे 2025 के मौके पर रिलीज होने जा रही है। नीता सतनानी और अंश दुग्गल स्टारर फिल्म को 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को दिव्य निधि शर्मा और संजय त्रिपाठी ने लिखा है। इस फिल्म के निर्माता तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं।


छावा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' भी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म छावा का ट्रेलर आगामी 22 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। वहीं, फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। पहले फिल्म छावा 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका