न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2017 से काफी अलग होगा ट्रंप का शपथग्रहण समारोह, शामिल होंगे बहिष्कार करने वाले सात डेमोक्रेट

विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर वह आगामी ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 5:32:44

2017 से काफी अलग होगा ट्रंप का शपथग्रहण समारोह, शामिल होंगे बहिष्कार करने वाले सात डेमोक्रेट

वाशिंगटन । दुनिया की नजर डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह पर है। 20 जनवरी को होने वाला शपथ ग्रहण ट्रंप के 2017 के शपथ ग्रहण समारोह से काफी अलग होने जा रहा है। 2017 में टीम ट्रंप को बड़े सेलेब्स और परफॉर्मर को आमंत्रित करने में काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन इस बार उद्घाटन समारोह में शीर्ष सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। इनमें ग्रैमी विजेता नेली, ली ग्रीनवुड, किड रॉक, बिली रे साइरस, क्रिस्टोफर मैकचियो और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं।

इस बीच, कई विदेशी नेता, शीर्ष हस्तियां कैपिटल रोटुंडा के अंदर होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिकी राजधानी पहुंचना शुरू हो गए हैं।

पोलिटिको के मुताबिक 2017 में ट्रंप के पहले शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने वाले सात डेमोक्रेट भी इस बार समारोह में शामिल हो रहे हैं।

परंपरा को तोड़ते हुए, कई विदेशी नेता भी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में शरीक होंगे। इतालवी सरकार के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष ने कहा, "प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।"

विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर वह आगामी ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक करेंगे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, ने राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण को 'स्वतंत्रता के लिए वैश्विक धर्मयुद्ध' में एक मील का पत्थर और 'एक नए युग की शुरुआत का सबसे स्पष्ट सबूत' बताया। माइली पहले ही कुछ कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं जिसमें रविवार को वाशिंगटन डीसी में मिल्केन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल है।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, पूर्व पोलिश प्रधानमंत्री माटेउज़ मोराविएक को भी आमंत्रित किया गया है।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन, संभवत: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन उन्होंने सप्ताहांत में कहा कि ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद 'सब कुछ बदल जाएगा।' उन्होंने शुक्रवार को एक रेडियो कार्यक्रम में कहा, 'पश्चिमी विश्व में एक अलग दिन आएगा; असफलताओं से भरे चार कड़वे, कठिन, दर्दनाक वर्ष समाप्त होंगे: लोकतांत्रिक शासन।'

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, दुनिया के तीन सबसे धनी व्यक्तियों, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस, उन प्रमुख तकनीकी अधिकारियों में शामिल होंगे जो ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में 'मंच पर सम्मान की स्थिति' में बैठेंगे, संभवतः एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक के साथ। राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनकी पत्नी जिल बिडेन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और लॉरा बुश और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर