न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड ‘द रेलवे मेन’ का ट्रेलर रिलीज, विक्की ने शेयर किया ‘सैम बहादुर’ का नया पोस्टर

भोपाल गैस त्रासदी पर जल्द ही वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' आ रही है। कुछ दिनों पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था। तब से ही सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 1:43:32

2 News : भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड ‘द रेलवे मेन’ का ट्रेलर रिलीज, विक्की ने शेयर किया ‘सैम बहादुर’ का नया पोस्टर

भोपाल गैस त्रासदी पर जल्द ही वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' आ रही है। कुछ दिनों पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था। तब से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही थी। लोग इसके अपडेट को लेकर काफी उत्सुक दिखे। अब सोमवार (6 नवंबर) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो झकझोर देने वाला है।

बता दें कि 2-3 दिसंबर 1984 की रात भोपाल के एक पेस्टीसाइड प्लांट से जहरीली गैस लीक हो गई थी, जिससे करीब 2000 लोगों की जान चली गई थी। लाखों कर्मचारी और शहरवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 'द रेलवे मेन' एक थ्रिलर सीरीज है। इसमें उन हीरो की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने जान दांव पर लगाकर लोगों की मदद की थी।

कह सकते हैं कि सीरीज में उन अनसंग हीरोज के बारे में दिखाया जाएगा जिनके किस्से अनसुने रह गए। इसमें केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा, बाबिल खान और आर. माधवन जैसे कलाकार हैं। 'द रेलवे मेन' के ट्रेलर में इन चारों एक्टर्स की छाप छोड़ने वाली परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर कल होगा जारी, विक्की के साथ फिल्म में हैं सान्या और फातिमा

एक्टर विक्की कौशल अब भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में दिखाई देंगे। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में विक्की को खास रोल करने का मौका मिल रहा है। वे पूर्व में मेघना के साथ ‘राजी’ में भी काम कर चुके हैं। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के दिलचस्प टीजर के बाद फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा।

इससे पहले आज सोमवार (5 नवंबर) को फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। वार ड्रामा फिल्म के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में विक्की ‘सैम मानेकशॉ’ के किरदार में गहन अभिव्यक्ति के साथ सैनिकों के एक समूह के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो देश की सेवा के लिए उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

विक्की ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “(यह कहानी) उस व्यक्ति के बारे में है जिसने अपना जीवन भारतीय सेना, राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। ट्रेलर कल रिलीज़ होगा!” फिल्म में सान्या ने विक्की की पत्नी की भूमिका निभाई है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है।

इसके अलावा फातिमा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी दस्तक देगी। यानी इन दोनों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होना तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे