न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : थलपति विजय की फिल्म ‘GOAT’ का ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर की पत्नी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के चलते हुईं ट्रॉल

साउथ इंडियन स्टार थलापति विजय की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) का आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 8:28:00

2 News : थलपति विजय की फिल्म ‘GOAT’ का ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर की पत्नी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के चलते हुईं ट्रॉल

साउथ इंडियन स्टार थलापति विजय की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) का आज शनिवार (17 अगस्त) को एक्शन-फुल ट्रेलर रिलीज हो गया। विजय ने 15 अगस्त को अपने फैंस से फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज करने का वादा किया था। विजय एक बार फिर एक्शन मोड में हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘लियो’ में भी विजय इसी रूप में नजर आए थे। विजय फिल्म में बाप और बेटे का रोल प्ले करते दिख रहे हैं। विजय बाप वाले रोल में एक ऐसे इंडियन एजेंट हैं, जिन्होंने 68 सफल ऑपरेशन किए हैं।

ये सब जानकारी देते हुए एक किरदार कहता है कि कम से कम शब्दों में कहा जाए तो वे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है। इसके बाद हमें ट्रेलर में विजय मारधाड़ करते हुए दिखते हैं और फिर उन्हें कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी करते हुए देखा जाता है। विजय दोनों रोल में दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं। विजय को जवान दिखाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया है। फिल्म को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में युवान शंकर राजा का म्यूजिक है।

सिद्धार्थ नूनी ने सिनेमैटोग्राफी की है। फिल्म में एक्टर प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयाराम, स्नेहा और लैला के भी अहम रोल हैं। फिल्म को एएसजी एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया गया है। इसका बजट 300 करोड़ रुपए है। फिल्म के प्रोड्यूसर कलापति एस अघोरम, कलापित एस गणेश और कलापति एस सुरेश हैं। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें यह विजय की 68वीं फिल्म है।

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने पहनी ऐसी ड्रेस की भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 2 दिन में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की सफलता के जश्न के बीच राजकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पत्रलेखा को जमकर ट्रॉल करने लगे। उन्हें पत्रलेखा का फैंशन सेंस बिल्कुल नहीं जमा।

दरअसल पत्रलेखा को पब्लिक प्लेस पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखकर यूजर्स को बहुत बुरा लग रहा है। वे पत्रलेखा पर लगातार हमले कर रहे हैं। वीडियो में कपल कैमरे के लिए पोज करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि सबका ध्यान पत्रलेखा की ड्रेस पर चला गया। पत्रलेखा ने जो ड्रेस पहनी है वो बिल्कुल ट्रांसपेरेंट है और उनका इनरवियर दिख रहा है। जब वो कैमरे को पोज देने के बाद मुड़ती हैं तो उनकी ड्रेस पीछे से पूरी तरह से खुली हुई दिखती है।

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पत्रलेखा के फैशन सेंस को डिजास्टर बताया है। देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए। “उसे अपना स्टाइलिस्ट बदलने की जरूरत है, यह स्टाइल नहीं बल्कि अश्लीलता है।”, “सबकी नजर ब्रा पर है।”, “पत्र पीछे से खुला है भाई साहब।”, “न जाने क्यों ये पुरुष अपनी पत्नी को सार्वजनिक रूप से नग्न होना पसंद करते हैं।”, “समाज को बिगाड़ रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज।”, “ऐसी ड्रेस पहनना जरूरी है क्या?”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके