तेजस्वी ने व्हाइट कलर का डिजाइनर टॉप पहना हुआ है जिसमें सिल्वर कलर से फूलों की एंब्रॉयडरी की गई है। साथ ही ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। इस स्कर्ट में बीच-बीच में नेट भी लगा हुआ है जिसकी वजह से एक्ट्रेस के लेग्ज भी दिखाई दे रहे हैं।
तेजस्वी ने हाई पोनी बनाई हुई है और मैचिंग के ईयररिंग्ज भी पहने हुए हैं। इस आउटफिट को तेजस्वी ने काफी अच्छे से कैरी किया हुआ है। इन फोटोज में तेजस्वी काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी इन फोटोज की वजह से सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ा देती हैं।
















