न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर इसलिए भावुक हुईं तनीषा, इधर-मलाइका ने पैर के निशान को लेकर तोड़ी चुप्पी

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन धमाल मचाने को तैयार है। यह शो शनिवार (11 नवंबर) से टीवी पर ऑन एयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 11:35:07

2 News : ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर इसलिए भावुक हुईं तनीषा, इधर-मलाइका ने पैर के निशान को लेकर तोड़ी चुप्पी

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन धमाल मचाने को तैयार है। यह शो शनिवार (11 नवंबर) से टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। इस बार तीनों नए जज होंगे। ये हैं मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अरशद वारसी। शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट करेंगे। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

इसमें कंटेस्टेंट के रूप में शिरकत कर रहीं दिग्गज एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी को परिवार से रिलेटेड कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। तनीषा ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद जज उनकी खूब तारीफ करते हैं। इस पर तनीषा यह कहते हुए भावुक हो गईं कि मेरी फैमिली में अजय देवगन, काजोल सब स्टार्स हैं। मैं उस मुकाम तक नहीं पहुंचीं। मैं कोई स्टार नहीं हूं।

उल्लेखनीय है कि तनीषा ने साल 2013 में बिग बॉस के 7वें सीजन में हिस्सा लिया था और फर्स्ट रनरअप बनी थीं। ‘झलक दिखला जा’ की बात करें तो ये एक यूनिक सेलिब्रिटी डांस शो है। इसमें सेलेब्स कोरियोग्राफर पार्टनर के साथ डांस मूव्स दिखाते हैं। शो में इस बार तनीषा के साथ शोएब इब्राहिम, शिव ठाकरे, आमिर अली, करुणा पांडे, उर्वशी ढोलकिया, संगीता फोगट, अंजलि आनंद, विवेक दहिया ट्रॉफी के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

मलाइका अरोड़ा का वीडियो खूब हुआ था वायरल, यूजर्स ने चोट पर उठाए थे सवाल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों पैर पर लगी चोट के चलते लाइमलाइट में आ गई थीं। चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे। फिटनेस फ्रीक मलाइका की इस चोट को देखकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें उनकी थाई (जांघ) पर नीले रंग का एक बड़ा निशान दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि इस चोट को छुपाने की बजाय मलाइका इसे फ्लॉन्ट क्यों कर रही हैं।

अब इस चोट को लेकर मलाइका ने चुप्पी तोड़ी है। मलाइका ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं एक जगह पर बहुत बुरी तरह से गिर गई थीं। इस वजह से मुझे इतनी गहरी चोट लगी और ये निशान पड़ गया। इसमें छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। इंसान को कभी भी कहीं भी चोट लग सकती है। मैं फिसलकर गिर गई थी तो मुझे भी चोट लग गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका