न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिवार के साथ मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचीं तमन्ना भाटिया, दुर्घटना में बाल-बाल बचा यह मशहूर सिंगर

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों को दर्शक भरपूर प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 11:42:11

2 News : परिवार के साथ मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचीं तमन्ना भाटिया, दुर्घटना में बाल-बाल बचा यह मशहूर सिंगर

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों को दर्शक भरपूर प्यार देते हैं। तमन्ना की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रहती है। पिछले काफी समय से उनका नाम एक्टर विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई दफा एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक खुलकर मोहब्बत का इजहार नहीं किया है। बहरहाल तमन्ना भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं।

उन्होंने बुधवार (24 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तमन्ना की ये तस्वीरें गुवाहाटी (असम) की हैं, जहां वह मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचीं। तमन्ना ने पीले रंग का सूट पहनने के साथ लाल रंग की चुन्नी ओढ़ रखी है। उनके माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला है। वह प्रसन्नचित्त मुद्रा में हैं।

एक फोटो में उनके हाथ में एक लाल टोकरी है, जिसे लिए मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। एक तस्वीर में तमन्ना अपने माता-पिता के साथ मां कामाख्या की प्रतिमा के सामने खड़ी हैं। एक और तस्वीर में तमन्ना प्रतिमा के आगे दीपक जला रही हैं। तमन्ना मां की भक्ति में खोई नजर आ रही हैं। लास्ट फोटो में तमन्ना का पूरा परिवार है और वे साथ ही पोज दे रहे हैं। 34 वर्षीय तमन्ना की पिछले साल आई फिल्म ‘जेलर’ सुपरहिट रही थी।

कनाडा में पलटी सिप्पी गिल की कार, शेयर किया वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर सिप्पी गिल एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। सिप्पी के साथ यह दुर्घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई। वहां उनकी गाड़ी 'रूबिकॉन' पलट गई। सिप्पी ने हादसे का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो हरा है। वीडियो में उनकी कार सड़क पर पलटी हुई दिख रही है। सिप्पी कार से बाहर निकलने के बाद अपनी हालत के बारे में बता रहे हैं।

उन्होंने फैंस को एक खास मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा कि जीवन एक साहसिक कार्य है, आप कभी नहीं जानते कि क्या होगा। सिप्पी भाग्यशाली रहे कि इतनी जबरदस्त दुर्घटना होने के बावजूद उन्हें कम चोटें आईं। सिंगर के साथ ये हादसा सुनसान जगह पर हुआ, जहां बहुत कम आवाजाही थी। काफी देर बाद एक शख्स आया और उनकी मदद की। सिप्पी के मुताबिक ओवरटेक करने के चक्कर में गड़बड़ी हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम