न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तापसी ने बताया स्टार किड्स और बाहरी सितारों में अंतर, सिद्धांत की फिल्म ‘युद्धरा’ पर आईं ये Updates

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 8:38:56

2 News : तापसी ने बताया स्टार किड्स और बाहरी सितारों में अंतर, सिद्धांत की फिल्म ‘युद्धरा’ पर आईं ये Updates

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। तापसी एक्टिंग के साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) वर्सेज आउटसाइडर्स को लेकर बात करती रहती हैं। अब तापसी ने स्टार किड्स की यूनिटी को लेकर बात की है।

तापसी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मेरी इन लोगों के बारे में एक अलग ओपीनियन है। इन लोगों के बारे में एक चीज अच्छी है कि जिनके पेरेंट्स या फिर कोई रिश्तेदार इंडस्ट्री में है और जिनके जरिए सितारे इंडस्ट्री में आते हैं वो आपस में काफी कनेक्टेड रहते हैं। यहां तक कि इनमें एक यूनिटी दिखती है और एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। लेकिन ज्यादातर बाहर से आए सितारों में ऐसा नहीं देखा जाता।

भागदौड़ करने और एक-दूसरे से आगे निकलने के सब आदी हो चुके हैं लेकिन हम लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे की फिल्में देखते है और उन्हें मैसेज भी करते हैं। लेकिन वो अगर फिल्म अच्छी हो या फिर बुरी हो...एक-दूसरे के साथ खड़े रहना...वाली जो वाइब है वो इंडस्ट्री के बच्चों में हम बाहरी लोगों से ज्यादा है।

हालांकि कई बार हम लोग एक-दूसरे को लेकर इनसिक्योर भी फील करते हैं, वो इंडस्ट्री के बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा है। लेकिन वो लोग एक-दूसरे के साथ मस्ती करेंगे, साथ खड़े रहेंगे एक-दूसरे की सिफारिश करेंगे वो हम बाहरी लोगों से ज्यादा है। ये चीज हम लोग उनसे अच्छी तरह से सीख सकते हैं।

taapsee pannu,actress taapsee pannu,taapsee star kida,taapsee outsiders,phir aai haseen dilruba,siddhant chaturvedi,actor siddhant chaturvedi,raghav juyal,yudhra movie

‘युद्धरा’ फिल्म में एंग्री यंग मैन के रूप में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गली बॉय' से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्हें कई अवार्ड मिले थे। सिद्धांत निर्माता करण जौहर की फिल्म 'धड़क 2' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। सिद्धांत पिछली बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आदर्श गौरव के साथ नजर आए थे। अब सिद्धांत फिर चर्चा में हैं।

उनकी फिल्म 'युद्धरा' से जुड़ीं कुछ जानकारियां सामने आई हैं। पिंकविला के मुताबिक डायरेक्टर रवि उद्यावर ने फिल्म के लिए फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म की रिलीज तारीख तय कर दी है। 'युद्धरा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक्शन से लबरेज जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है।

इसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है और निर्माता सिद्धांत को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश कर रहे हैं। इसमें राघव जुयाल विलेन की भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले फिल्म 'किल' में भी उनका निगेटिव किरदार था। उन्हें सिद्धांत के साथ दो-दो हाथ करते देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री