न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तापसी की शादी का पहला वीडियो आया सामने, पत्नी की ‘क्रूरता’ के चलते इस मशहूर हस्ती का हुआ तलाक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब खबरें आ रही हैं। कहा गया कि तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 7:02:59

2 News : तापसी की शादी का पहला वीडियो आया सामने, पत्नी की ‘क्रूरता’ के चलते इस मशहूर हस्ती का हुआ तलाक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब खबरें आ रही हैं। कहा गया कि तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ राजस्थान के उदयपुर शहर में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तापसी और माथियास 23 मार्च को विवाह बंधन में बंधे। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए। अब शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है।

फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वीडियो में दुल्हन बनीं तापसी लाल जोड़े में दिख रही हैं। उन्होंने लाल रंग के सूट और हाथों में चूड़ा व कलीरे पहनी हैं। तापसी दिल खोलकर डांस करती नजर आईं। वह मशहूर सिंगर दिवंगत जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के गाने 'कोठे ते आ महिया' पर डांस करते हुए स्टेज पर पहुंचती हैं, जहां माथियास उनका इंतजार कर रहे हैं। स्टेज पर पहुंचते ही दोनों भरपूर जोश के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

इसके बाद तापसी और मैथियास एक-दूजे को वरमाला पहनाते हैं। फिर वे एक साथ खूब ठुमके लगाते हैं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही है। सामने आए एक और वीडियो में मैथियास फूलों से सजी साइकिल पर बैठे दिखे। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है।

इससे पहले होली पर उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें तापसी की मांग में सिंदूर भरा था। उल्लेखनीय है कि तापसी व माथियास ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। 43 साल के मैथियास डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। वे 2 बार के यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। शटलर ने साल 2020 में खेल से संन्यास ले लिया था।

शेफ कुणाल कपूर की साल 2008 में हुई थी शादी, बेटे से नहीं मिलने देती थी पत्नी

मशहूर सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को पत्नी से ‘क्रूरता’ के आधार पर तलाक मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को कुणाल के पक्ष में फैसला दिया। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने कहा कि कुणाल की पत्नी का उनके प्रति आचरण गरिमा और सहानुभूति से रहित था। कुणाल ने पहले फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी, जिसे स्वीकार नहीं कि‍या गया था।

बता दें कि कुणाल की शादी साल 2008 में हुई और वे साल 2012 में एक बेटे के पिता बने। उन्होंने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि वह उन्हें और उनके परिवार को धमकाने के लिए पुलिस को फोन कर देती थी। सितंबर 2016 में जब वे यश राज स्टूडियो में मास्टर शेफ इंडिया की शूटिंग कर रहे थे, तब पत्नी ने उनके बेटे के साथ वहां आकर हंगामा खड़ा कर दिया।

वॉट्सअप चैट में ये भी सामने आया है कि पत्नी कुणाल को बेटे से मिलने नहीं देती थी, बल्कि वह पैसे मांगती थीं। गौरतलब है कि कुणाल ‘मास्टंर शेफ इंडिया’ में बतौर जज नजर आ चुके हैं। हाल ही में हुए G20 सम्मेलन में भी कुणाल ने विदेशी मेहमानों को अपने हाथ से बने व्यंजनों का स्वाद चखाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष