न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता ने अब खोला एक्टिंग से लंबे ब्रेक का राज, कंगना ने फिर दिए लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 11:37:02

2 News : सुष्मिता ने अब खोला एक्टिंग से लंबे ब्रेक का राज, कंगना ने फिर दिए लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (47) हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। सुष्मिता के खाते में कई सफलताएं हैं। फिलहाल सुष्मिता उनकी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ को लेकर चर्चाओं में है। यह आज शुक्रवार (3 नवंबर) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इसके शुरुआती दोनों पार्ट दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।

सुष्मिता ने करीब 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘आर्या’ सीरीज से मनोरंजन जगत में वापसी की थी। अब सुष्मिता ने यह खुलासा किया है कि उन्होंने इतने समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूरी क्यों बना ली थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता इस मुद्दे पर बात की। सुष्मिता ने कहा कि मैंने फिल्में छोड़ने का कारण ये बताया कि मैं एक्टिंग करते-करते थक गई थीं।

मुझे बस इतना ही करना था। एक अच्छे गाने के अलावा मैं और कुछ बेहतर की तलाश कर रही थीं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही थी, मैं इससे खुश नहीं थीं। मैं चाहती थीं कि मैं जो करूं वो मुझे सिखाए, ‘आर्या’ ने मेरे लिए वही किया, बस सीखने की भूख थी।

मैं 21 दिनों तक हर दिन देर रात घर वापस जाऊंगी और मुझे ये अच्छा लगा। अच्छा लगा कि मैं आखिरकार सीख रही हूं कि अपना काम कैसे करना है। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता 25 साल से भी ज्यादा के करिअर में बीवी नं.1, मैं हूं ना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, मैंने प्यार क्यों किया सहित कई लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

द्वारकाधीश की शरण में पहुंचीं कंगना रनौत, पोस्ट की फोटो और वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘तेजस’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस बीच, कंगना ने संकेत दिया है कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश कर सकती हैं। दरअसल कंगना हाल ही में गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह चुनाव में जरूर उतरेंगी।

माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। कंगना इससे पहले भी कई मौकों पर चुनाव लड़ने का संकेत दे चुकी हैं। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर द्वारकाधीश मंदिर से फोटो और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा, “कुछ दिनों से मन बहुत परेशान था, श्रीकृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा जैसे मेरी सारी चिंताएं दूर हो गईं और मेरे चरणों में गिर गईं।

मेरा मन स्थिर हो गया और मुझे असीम आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकापति, अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखना. हरे कृष्ण।” उल्लेखनीय है कि कंगना की ‘तेजस’ भी उनकी पिछली कई फिल्मों की तरह फ्लॉप हो गई है। कंगना की पिछली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' थी। कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार