न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता ने इसलिए किया खान स्टार्स और ‘आंखें’ फिल्म का जिक्र, करीना ने ऐसे दी सोनम के बेटे को जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर खूब तारीफ बटोर रही हैं। सुष्मिता ने एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 8:02:41

सुष्मिता ने इसलिए किया खान स्टार्स और ‘आंखें’ फिल्म का जिक्र, करीना ने ऐसे दी सोनम के बेटे को जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर खूब तारीफ बटोर रही हैं। सुष्मिता ने एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है। फैंस और समीक्षकों का मानना है कि यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण था, जिसके साथ सुष्मिता ने पूरा न्याय किया। सुष्मिता इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की।

सुष्मिता ने कहा कि मैं जब इंडस्ट्री में आई उस समय ऐसा था कि अगर आप किसी खान या फिर किसी बड़े ए लिस्टर्स एक्टर्स के साथ काम कर रहे हैं तो शिफ्ट में कितने दिनों की शूटिंग हैं इस पर बात नहीं कर सकते थे। बस फिल्म करो। तब मैंने 8 घंटे शिफ्ट की बात कही। मैंने कहा कि हेयर और मेकअप को मिलाकर 10 घंटे दूंगी। मैं टाइम पर आऊंगी और टाइम पर चली जाऊंगी।

मैं आज भी यही नियम फॉलो करती हूं। इससे सबको समस्या होने लगी कि यह एटिट्यूड दे रही है। समझती क्या है खुद को। ऐसे कौन काम करता है। फिर एक फिल्ममेकर ने मुझे मेरी शर्तों के साथ साइन किया क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि मेरी वजह से प्रोडक्शन का खर्चा बच रहा है क्योंकि सब टाइम पर हो रहा है।

सुष्मिता ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार व परेश रावल के साथ वाली फिल्म ‘आंखें’ का जिक्र करते हुए कहा कि सभी सेट पर ही होते थे लेकिन मैं शिफ्ट पूरी करके चली जाती थी। मैं हाथ जोड़ती थी कि मेरी शिफ्ट खत्म हो गई है। यह किसी को अपमानित करना नहीं था, लेकिन अनुशासन को फॉलो करना था। यह बैकफायर भी किया और बहुत से लोगों ने कहा कि इसके साथ काम करना मुश्किल है।

sushmita sen,Kareena Kapoor,sonam kapoor,vayu,anand ahuja,taali web series,anil kapoor,kareena sonam

करीना कपूर ने पोस्ट की सोनम और वायु की बेहद प्यारी फोटो

एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा का बेटा वायु कपूर आहूजा आज रविवार (20 अगस्त) को एक साल का हो गया। सोनम के फैन उनके बेटे को सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी उसे बधाई दी है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे बॉय के लिए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है।

करीना ने सोनम और वायु की एक मनमोहक तस्वीर शेयर की। इसमें बच्चा सोनम के हाथ में रखे गुब्बारे को देख रहा है, इसलिए उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “खुशी की इस छोटी सी पोटली को जन्मदिन की शुभकामनाएं! बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं. @sonamkapoor @andahuja।” सोनम ने करीना की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

आपको बता दें कि सोनम और आनंद की शादी 2018 में हुई थी। अब हम दोनों एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट पर नजर डालते हैं। करीना को आखिरी बार आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। उनकी अगली 'द क्रू' है। वहीं, सोनम को आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में जिया के किरदार में देखा गया था। यह क्राइम थ्रिलर शोम मखीजा द्वारा निर्देशित और सुजॉय घोष द्वारा निर्मित थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका