न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्वेता ने सुशांत मामले में पीएम मोदी से की अपील, सारा ने लिखा, पहले पेट बर्न अब एब्स का टर्न...

बॉलीवुड के प्रतिभावान युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कोरोनाकाल के दौरान 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 1:20:25

2 News : श्वेता ने सुशांत मामले में पीएम मोदी से की अपील, सारा ने लिखा, पहले पेट बर्न अब एब्स का टर्न...

बॉलीवुड के प्रतिभावान युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कोरोनाकाल के दौरान 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के आकस्मिक निधन से उनके फैंस सदमे में आ गए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का आरोप लगाकर तमाम स्टार्स पर जमकर निशाना साधा था। सुशांत के लिए आज भी उनके घर वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर उन्हें याद करती हैं और फोटो व वीडियो शेयर कर अपनी भावनाएं दिखाती हैं।

श्वेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत की मौत पर सवाल उठाए थे। श्वेता ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस केस में चल रही सीबीआई जांच में हस्तक्षेप करने की अपील की है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वो ये वीडियो पीएम तक मैसेज पहुंचाने के लिए बना रही हैं। श्वेता ने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई को गुजरे 45 महीने यानी तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। हमारे परिवार को नहीं पता कि इस केस में सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची है।

हमें अब तक इससे संबंधित कोई अपडेट नहीं मिला है। यही कारण है कि में देश के पीएम से गुहार लगा रही हूं कि वे इस केस में हस्तक्षेप करें, ताकि हमें इस बात को जानने में मदद मिले कि सीबीआई की इन्वेस्टीगेशन कहां तक पहुंची है। हमारे मन में इस घटना को लेकर कई सारे सवाल उलझे पड़े हैं। आपकी मदद से हमें जवाब मिलने की उम्मीद है। हमें कानून व्यवस्था पर भरोसा है, इसलिए हम उस जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि 14 जून के दिन क्या हुआ था।

सारा अली खान ने शेयर किया वर्कआउट का वीडियो

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर चर्चाओं में हैं। सारा इनके प्रमोशन में बिजी हैं। सारा ने बुधवार (13 मार्च) को एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं। सारा जमकर पिलाटे कर रही हैं। इसी के साथ सारा जला हुआ पेट भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में सारा ने लिखा, “पहले पेट बर्न अब एब्स का टर्न, आपको काम करना होगा ताकि आप कमा सकें। सरसों का साग जिसके लिए आप तरसते हैं।” सारा ने इसे एक अंग्रेजी राइम की स्टाइल में लिखा है। गौरतलब है कि सारा इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ओवरवेट थीं।

उन्होंने कठोर वर्कआउट और डाइट के सहारे वजन घटाया। वह आए दिन वर्कआउट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सारा की फिल्म 'मर्डर मुबारक' 15 मार्च को नेटफ्लिक्स और 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। सारा की एक और फिल्म 'मेट्रो..इन दिनों' 13 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम