न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की चौथी पुण्यतिथि पर बहन हुईं भावुक, शेयर किया अनदेखा वीडियो, लिखा-धीरे-धीरे मान रही हूं हार...

बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज शुक्रवार (14 जून) को चौथी पुण्यतिथि है। सुशांत की डेथ एनिवर्सरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 12:47:48

सुशांत की चौथी पुण्यतिथि पर बहन हुईं भावुक, शेयर किया अनदेखा वीडियो, लिखा-धीरे-धीरे मान रही हूं हार...

बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज शुक्रवार (14 जून) को चौथी पुण्यतिथि है। सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक इमोशनल नोट शेयर किया है। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई का एक अनदेखा वीडियो अपलोड किया है। इसमें सुशांत अपनी बहनों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिख रहे हैं।

श्वेता ने लिखा, “भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं। मैं धैर्य खो रही हूं और अब धीरे-धीरे हार मान रही हूं। लेकिन आज आखिरी बार मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है। अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें, क्या हम ये जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ? ये एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है?

येइतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि ये बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? प्लीज मैं विनती कर रही हूं। हमें एक परिवार समझकर आगे बढ़ने में मदद करें।” इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में कीर्ति ने लिखा, “क्या इस क्रूर दुनिया में प्यार करना उसकी गलती थी? सुशांत के साथ अन्याय के 4 साल हो गए। क्या वह इसके लायक हैं?” श्वेता पिछले 4 साल से इंसाफ मांग रही हैं। वह अक्सर भाई की फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

सुशांत ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले किया था छोटे पर्दे पर काम

उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में सुशांत की लाश मिली थी। एक्टर ने 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। पुलिस ने मौत का कारण सुसाइड बताया था। हालांकि सुशांत के परिवार वाले इससे सहमत नहीं है और वे इसे हत्या मान रहे हैं। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था।

सुशांत ने अपनी शिक्षा पटना के सेंट करेन हाई स्कूल और नई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन में 7वां स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। फिर वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2' और 'झलक दिखला जा 4' में भी दिखाई दिए।

इसके बाद उन्हें फ़िल्मों के प्रस्ताव मिलना शुरू हुए। उनकी पहली फिल्म 'काय पो छे' थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके बाद वे 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। साल 2016 में आई प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। सुशांत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी, जो उनकी मृत्यू के बाद रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क