Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का जलवा, 10वें दिन ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 7.30 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 100.65 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 8:34:40

बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का जलवा, 10वें दिन ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

सूर्या स्टारर ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 10वें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की और भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 100.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार को इस बात से समझा जा सकता है कि रिलीज के पहले दिन ही इसने 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले सप्ताह में फिल्म ने 81.60 करोड़ रुपये जुटाए। दूसरे सप्ताह में भी कमाई में मजबूती देखने को मिली।

10वें दिन भी जारी रही कमाई

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 7.30 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले आठवें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ और नौवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म की अब तक की कमाई इस तरह रही:

पहला सप्ताह: 81.60 करोड़ रुपये
8वां दिन: 4.50 करोड़ रुपये
9वां दिन: 7.25 करोड़ रुपये
10वां दिन: 7.30 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 100.65 करोड़ रुपये
तमिल भाषा में ज्यादा कमाई

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तमिल में 56.10 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु में 44.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

14 अगस्त को ही रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के साथ भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस रेस जारी है। सनी देओल की फिल्म ने 10 दिनों में 36.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 10 दिनों में 136.25 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ इस रेस में आगे चल रही है।

सूर्या के साथ ये कलाकार भी अहम भूमिका में

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का निर्देशन वेंकी अटुलरी ने किया है। फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, भवानी श्री, काली वेंकट और अनारकली मारीकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द है, जिसका किरदार सूर्या ने निभाया है। कहानी में वह एक प्रतिस्पर्धी पिस्टल शूटर हैं, जो पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके बाद उनके बेटे अभय की गंभीर बीमारी कहानी को एक भावनात्मक मोड़ देती है। इसी दौरान संजय की मुलाकात बच्चे की सरोगेट मां मैडी से दोबारा होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका