न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कंगुवा’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए सूर्या, इन्होंने एक्टिंग छोड़ की खेती लेकिन नहीं पड़ी पार, हुए बर्बाद

साउथ के जाने-माने एक्टर सूर्या के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल सूर्या शूटिंग के दौरान एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 7:20:33

2 News : ‘कंगुवा’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए सूर्या, इन्होंने एक्टिंग छोड़ की खेती लेकिन नहीं पड़ी पार, हुए बर्बाद

साउथ के जाने-माने एक्टर सूर्या के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल सूर्या शूटिंग के दौरान एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे के बाद फिल्म यूनिट को तुरंत सतर्क कर दिया गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा चेन्नई में फिल्म ‘कंगुवा’ की शूटिंग को दौरान हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे एक सीन फिल्माते वक्त कैमरे का कैबल खराब हो गया और वह सूर्या पर गिर गया, जिसके कारण उनके कंधे में गंभीर चोट लग गई।

अभी वे अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशंसक सूर्या की चिंता कर रहे हैं और उनसे सेट पर सावधानी बरतने का अनुरोध कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सूर्या को डॉक्टरों ने 2 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। कथित तौर पर सूर्या बहुत ज्यादा गंभीर चोट से बाल-बाल बच गए क्योंकि कैमरा उनके सिर पर नहीं गिरा। अगर ऐसा होता तो यह काफी गंभीर हो सकता था। अभी यह तय नहीं है कि सूर्या के स्वस्थ होने तक शूटिंग रुकेगी या नहीं।

बता दें कि सूर्या ने सिरुथाई शिवा के निर्देशन में पिछले साल ‘कंगुवा’ की शुरुआत की थी। फिल्म का फाइनल शूटिंग शेड्यूल चेन्नई की ईवीपी फिल्म सिटी में चल रहा है। सूर्या और एक्ट्रेस दिशा पटानी वाली 'कंगुवा' साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3D में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी।

suriya,south indian actor suriya,suriya injured,kanguva movie,disha patani,suriya hospital,sarabhai vs sarabhai,rajesh kumar,actor rajesh kumar

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के एक्टर राजेश कुमार ने बताया अपना हाल

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ ने टीवी की दुनिया के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसका हर किरदार लाजवाब था। इन्हीं में से एक ‘रोसेश साराभाई’ की भूमिका अभिनेता राजेश कुमार ने निभाई थी। राजेश की मासूमियत लोगों को गुदगुदाती थी। हाल ही में राजेश ने एक्टिंग से पीछे हटने और खेती पर ध्यान देने के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस तरह का काम मिल रहा था, वह पसंद नहीं था। वे उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे।

राजेश ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि वर्ष 2017 में मैंने अभिनय से दूरी बनाने का फैसला किया। मैंने पिता से कहा कि मैं पैतृक भूमि पर काम करना चाहता हूं और वे मान गए। मैंने लगातार पांच साल तक खेती की। मैंने 20 एकड़ जमीन पर 15000 पेड़ लगाए और बाढ़ के चलते वे सब बह गए। चार साल बीत गए और फिर महामारी आ गई। लॉकडाउन के कारण मेरी बचत भी खत्म हो गई।

मेरी जेब में कुछ भी नहीं था और मेरे ऊपर कर्ज था, जिसके चलते और दबाव बढ़ रहा था। मुझे यह बात समझ में आ गई है कि अगर आप कुछ सार्थक करना चाहते हैं तो आपको खुद से परे सोचना शुरू करना होगा। बता दें कि 48 वर्षीय राजेश ने एक्टिंग की शुरुआत साल 1999 में ‘एक महल हो सपनों’ का सीरियल से की थी। इसके बाद से वे कई सीरियल में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे