न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 : ‘कंगुवा’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखे सूर्या और बॉबी, अभिषेक ने तलाक की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

साउथ इंडियन सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ का ट्रेलर आज सोमवार (12 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 2:24:53

2 : ‘कंगुवा’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखे सूर्या और बॉबी, अभिषेक ने तलाक की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

साउथ इंडियन सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ का ट्रेलर आज सोमवार (12 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। इस 2.37 मिनट के ट्रेलर में रोंगटे खड़े करने वाले सीन हैं। इसमें सूर्या और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म के डायरेक्टर शिवा हैं और यह 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी 1700 के दशक से 2023 तक अलग-अलग कालखंडों पर आधारित है। 500 साल की यात्रा में हीरो का काम एक मिशन को पूरा करना है।

फिल्म का बजट 350 करोड़ है और इसे देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत हरी-भरी वादियां, घना जंगल, जलती मशालें और चारों तरफ आग के सीन से होती है। समुंदर में चलती नावों का एक खौफनाक सीन भी है। फिर होती है बॉबी की एंट्री, जो खतरनाक लग रहे हैं। बॉबी बेहद गुस्से में किसी पर चिल्लाते हैं। उनकी एक आंख खौफनाक है। बॉबी एक बेरहम राक्षस के रूप में दिख रहे हैं। बॉबी के अत्याचार से मासूमों को बचाने के लिए एंट्री होती है कंगुवा (सूर्या) की जो एक योद्धा है।

वह हैवान से लड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है। सूर्या एक सोल्जर बने हुए हैं, जो समाज के लोगों को बचा रहे हैं। इसके लिए वे फौज तैयार करते हैं। एक सीन दिल दहलाने वाला है, जिसमें नदी में ढेरों कटे हुए हाथ पड़े हैं। आखिर में सूर्या समुंदर में से चिल्लाते हुए बाहर निकलते हैं। उनकी पीठ पर मगरमच्छ होता है, जिसे वे पानी में फेंक देते हैं। बता दें सूर्या लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। बॉबी इसके साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें भी वे ‘एनिमल’ की जैसे विलेन ही बने हैं। लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। देवी श्री प्रसाद ने फिल्म में म्यूजिक दिया है।

suriya,south indian actor suriya,bobby deol,actor bobby deol,kanguva,kanguva movie,kanguva trailer,abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,abhishek aishwarya divorce

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें

पिछले काफी समय से एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाहें चल रही हैं। अभिषेक ने पिछले महीने तलाक के बारे में एक पोस्ट को ‘लाइक’ कर दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग मौकों पर विदेश में वेकेशन का मजा अकेले ही लेते दिखे। ऐसे में तलाक की अटकलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस बीच अभिषेक ने रिएक्शन दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक ने कथित तौर पर अपनी शादी की अंगूठी दिखाई और कहा कि मैं अभी भी शादीशुदा हूं। मेरे पास इन अफवाहों के बारे में आप सभी से कहने के लिए कुछ नहीं है। आप सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, दुख की बात है। मैं समझता हूं कि आप ऐसा क्यों करते हैं। आपको कुछ कहानियां दर्ज करनी होंगी। कोई बात नहीं, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा।
बता दें 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे। अभिषेक के साथ उनके माता-पिता और बहन का परिवार था, जबकि ऐश्वर्या के पास बेटी आराध्या थीं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक अब फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘हाउसफुल 5’ भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क