न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या को लेकर सुरेश ओबेरॉय ने विवेक को दी थी यह सलाह, सलमान और अमिताभ के साथ रिश्ते पर भी बोले अभिनेता

एक्टर सुरेश ओबेरॉय लंबे समय से बॉलीवुड में बने हुए हैं। हालांकि वे अभी उतने एक्टिव नहीं हैं। सुरेश हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 10:39:38

ऐश्वर्या को लेकर सुरेश ओबेरॉय ने विवेक को दी थी यह सलाह, सलमान और अमिताभ के साथ रिश्ते पर भी बोले अभिनेता

एक्टर सुरेश ओबेरॉय लंबे समय से बॉलीवुड में बने हुए हैं। हालांकि वे अभी उतने एक्टिव नहीं हैं। 77 वर्षीय सुरेश हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के दादा के किरदार में नजर आए थे। इस बीच सुरेश ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे एक्टर विवेक के ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ रिलेशनशिप, सलमान की फैमिली से उनके रिश्ते और अमिताभ बच्चन से संबंधों को लेकर खुलकर बात की।

सुरेश ने ‘लहरें’ वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि कई चीजों के बारे में तो मुझे पता ही नहीं था। ऐश्वर्या को लेकर विवेक ने कभी नहीं बताया। डायरेक्टर रामू (रामगोपाल वर्मा) ने मुझे बताया। रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने फिर विवेक को समझाया था मत करो। मैं तब भी विवेक के केस को लेकर ज्यादा परेशान नहीं था और आज भी नहीं हूं। आज भी हम (सलमान, उनके पिता सलीम खान और मैं) बहुत अच्छे से एक-दूसरे से मिलते हैं।

सलमान जब भी मुझसे मिलते हैं तो वे अपनी सिगरेट छिपा लेते हैं और इसके बाद मुझसे बात करते हैं। यह उनकी मुझे लेकर रस्पेक्ट है। मैंने हमेशा विवेक को कहा है कि सलीमजी के पैर छुआ करो। मैं सलीम भाई की बहुत रस्पेक्ट करता हूं। चीजें होती रहती हैं, लेकिन मेरे रिश्ते अच्छे हैं।

suresh oberoi,vivek oberoi,Aishwarya Rai Bachchan,vivek aishwarya,Salman Khan,amitabh bachchan,animal movie

विवेक और ऐश्वर्या ने साल 2004 में इस फिल्म में साथ किया था काम

सुरेश ने ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ के साथ बोंडिंग पर कहा कि मैं कभी उनका दोस्त नहीं रहा हूं। हम सिर्फ को-स्टार रहे हैं। हमारे बीच सिर्फ इंडस्ट्री वाला रिश्ता है। हां, मिस्टर बच्चन ने मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। उन्होंने लोगों को कई चीजें नहीं जानने दी हैं। खैर जब भी हम मिलते हैं, अच्छे से मिलते हैं। बता दें कि सुरेश ने संदीप रेड्‌डी वांगा की ही फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर के पिता का रोल किया था।

गौरतलब है कि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में था। इन दोनों ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'क्यों हो गया ना' में साथ काम किया था। एक तरफ जहां मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या ने कभी भी अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया, तो वहीं विवेक ने करिअर की शुरुआत में ही अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उस दौरान उन्होंने सलमान पर आरोप लगाए थे। सलमान ने ड्रिंक करके कई सारे फोन कॉल्स किए थे और धमकी दी थी। हालांकि इसके बाद एक अवार्ड शो के मंच पर विवेक ने सबके सामने सलमान से माफी भी मांगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका