न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरभि चंदना ने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, इन्होंने जीता ‘झलक दिखला जा 11’ का खिताब

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सुरभि जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 11:53:34

2 News : सुरभि चंदना ने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, इन्होंने जीता ‘झलक दिखला जा 11’ का खिताब

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सुरभि जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग जयपुर में शादी करने वाली हैं। वह जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। सुरभि ने हाल ही में बैचलर पार्टी जमकर एंजॉय की। इस दौरान उनके साथ ‘इश्कबाज’ शो के दोस्त भी नजर आए। सुरभि ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सुरभि दोस्तों और को-स्टार्स के साथ पार्टी का मजा ले रही हैं।

सुरभि ने कैप्शन में लिखा, “ए गैंग ने यह सुनिश्चित किया कि मैं बैचलर न रहने से ठीक पहले एक धमाका करूं और मैं उन्हें पूरा धन्यवाद नहीं दे सकती क्योंकि कोई स्पेशल फील कराना इनसे सीखे।” सुरभि ने पार्टी में येलो कलर की खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। उन्होंने बालों को खुला रखा था और हल्का मेकअप किया था। इस दौरान सुरभि बहुत सुंदर लग रही थीं। सुरभि के साथ श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव और कुणाल जयसिंह दिखे।

सुरभि ने कुणाल के साथ जमकर डांस और मस्ती की। लास्ट फोटो में सुरभि केक काट रही हैं। उन्होंने ब्राइड टू बी का शैश पहना हुआ है। सुरभि परिवार के साथ जयपुर में मौजूद हैं। वहां उनका फूल और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। करण को सुरभि लंबे वक्त से डेट कर रही हैं। कपल ने जनवरी में शादी को लेकर अनाउंसमेंट की थी।

मनीषा रानी ने जीती ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी, 2 मार्च को लगेगी नाम पर मोहर

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ ने इस समय धूम मचाई हुई है। इससे टीवी दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है। अब यह कार्यक्रम समाप्ति की ओर है। इसका ग्रैंड फिनाले 2 मार्च को होने वाला है लेकिन उससे पहले ही इसके विजेता का पता चल गया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी ने इसका खिताब जीत लिया है। लोग मनीषा को बधाई दे रहे हैं।

गैंड फिनाले का शूट गुरुवार को पूरा हो चुका है और कहा जा रहा है कि शो की ट्रॉफी पर मनीषा ने कब्जा जमा लिया है। शो में टॉप 3 कंटेस्टेंट अद्रिजा सिन्हा, शोएब इब्राहिम और मनीषा हैं। सभी रियलिटी शो के अपडेट देने वाले ट्विटर हैंडल ‘बिग बॉस’ ने भी ट्विटर पर कंफर्म किया है कि शो को उसका विनर मिल गया है और ट्रॉफी मनीषा ने अपने नाम की है।

मनीषा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई थीं। फिनाले के सेट से कुछ फोटो भी सामने आई है जिसमें मनीषा बाकी कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि 26 वर्षीय मनीषा ने पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 2 में भी शिरकत की थी। वह सैकंड रनरअप रही थीं। शो से बाहर आने के बाद लंबे समय तक उनका नाम सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम