न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह टीवी एक्ट्रेस जल्द करेगी शादी, बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटो, ‘क्रैक’ फिल्म का पहला गाना रिलीज

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस 'नागिन 5' फेम सुरभि चांदना पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 7:28:16

2 News : यह टीवी एक्ट्रेस जल्द करेगी शादी, बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटो, ‘क्रैक’ फिल्म का पहला गाना रिलीज

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस 'नागिन 5' फेम सुरभि चांदना पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन करण आर शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सुरभि ने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। सुरभि ने आज सोमवार (15 जनवरी) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 2 फोटो शेयर की हैं। इनमें वह करण के साथ दिख रही हैं।

एक तस्वीर में सुरभि कोजी हो रही हैं तो दूसरी में एक्साइटेड होकर अपने पेट डॉग के साथ मस्ती कर रही हैं। सुरभि ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “13 साल से उनकी जिंदगी में रंग भर रही हूं। हमारी हमेशा की शुरुआत अब हो रही है।” बता दें कि सुरभि और करण पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों ने अपना रिश्ता सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सुरभि और करण मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे। सुरभि के करीबी सूत्र ने बताया था कि वह फिलहाल शादी की योजना बनाने में व्यस्त हैं और जल्द ही परिवार के साथ मिलकर मैरिज डेट तय करेंगी। बता दें कि सुरभि 'इश्कबाज', 'शेरदिल शेरगिल', 'एक ननद की खुशियों की चाबी... मेरी भाभी', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'संजीवनी' और 'कबूल है' जैसे शो में भी अदाकारी दिखा चुकी हैं।

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है ‘क्रैक’ का यह गाना

फिल्म ‘क्रैक : जीतेगा तो जिएगा’ फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन सहित कई एक्टर हैं। इसका टीजर कुछ समय पहले आ गया था। आज सोमवार (15 जनवरी) को इसका पहला गाना ‘दिल झूम’ लॉन्च किया गया है। इस रोमांटिक नंबर को विद्युत और नोरा की जोड़ी पर फिल्माया गया है।इस गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

यह गाना मूल रूप से पाकिस्तानी कलाकार अली जफर द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है, जिसे इस फिल्म में तनिष्क बागची ने गुरप्रीत सैनी के साथ रिक्रिएट किया है। आवाज विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने दी है। श्रेया इन दिनों इंडियन आइडल शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विद्युत ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम