Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘चालबाज’ में गाने की शूटिंग के दौरान 2 घंटे गायब रहे सनी, इस एक्टर को मुंबई आते ही ले जाना पड़ा सैलून

सनी देओल 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्म बेताब से रोमांटिक हीरो के रूप में बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 11:21:42

2 News : ‘चालबाज’ में गाने की शूटिंग के दौरान 2 घंटे गायब रहे सनी, इस एक्टर को मुंबई आते ही ले जाना पड़ा सैलून

सनी देओल 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्म बेताब से रोमांटिक हीरो के रूप में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने हर तरह की भूमिका को अंजाम दिया। हालांकि फैंस के दिलो-दिमाग में उनकी एक्शन इमेज बसी हुई है। सनी की पिछले साल आई फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और लोगों को इसमें अपने चहेते एक्टर के तेवर देखकर मजे आ गए। यूं तो सनी अब तक कई फिल्में कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल हम आपको उनकी सुपरहिट मूवी चालबाज से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।

फिल्म में दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत, शक्ति कपूर और अनुपम खेर के भी अहम रोल थे। फिल्म के डायरेक्टर पंकज पाराशर ने इससे जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है। पंकज ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘चालबाज’ के लोकप्रिय गाने 'ना जाने कहां से आई है' को शूट करने के लिए हमारे पास केवल 3 दिन थे क्योंकि हड़ताल चल रही थी। श्रीदेवी चाहती थीं कि वह गाने के लिए यूनिक विजुअल लेकर आएं। ऐसे में कोरियोग्राफर सरोज खान को कुछ शानदार करने की जरूरत थी।

सरोजजी ने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैडम तो खुश हैं, लेकिन अब मुझे यूनिक स्टेप लाने होंगे।’ मैंने कहा, ‘हम सनी को नचाएंगे।’ तो, हमने शूटिंग शुरू कर दी। हम सभी मौके पर ही आइडिया लेकर आ रहे थे। फिर सनी के डांस करने का टाइम आ गया। उन्होंने सीढ़ी की ओर देखा और कहा कि मैं अभी बाथरूम से आता हूं। वे वापस ही नहीं आए। दो घंटे तक उनका कहीं पता नहीं चला। सिद्धार्थ ने पंकज से पूछा कि क्या सनी स्टेप्स करने से डरते थे, तो उन्होंने कहा, 'जाहिर है।'

इस बीच, श्रीदेवी पूछती रहीं, 'किधर है हीरो?' फिर सनी वापस आए और ऐसा किया। मुझे आज तक नहीं पता कि वे कहां गए थे। दो घंटे तक उनका कहीं पता नहीं चला। हम सब इंतजार करते रहे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया। और पूरी यूनिट ने तालियां बजाईं। इसके बाद श्रीदेवी ने कहा था कि आपने एक क्लासिक शूट किया है। मुझे अभी भी उनके शब्द याद हैं।
sunny deol,chaalbaaz movie,sridevi,sunny dance,saroj khan,sunny sridevi,pankaj parashar,director pankaj parashar,manoj bajpayee,panka manoj पंकज पाराशर ने मनोज बाजपेयी को मुंबई लाने में निभाया खास रोल

पंकज पाराशर ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने मनोज बाजपेयी को मुंबई लाने में भूमिका निभाई और उन्हें एक उच्च-भुगतान वाला काम दिलाया ताकि वे अपना खर्च चला सकें। पंकज ने कहा कि मनोज पहले ही शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन’ में काम कर चुके थे, लेकिन उन्हें अभिनय के और प्रस्ताव नहीं मिले।

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मुझसे मनोज की सिफारिश की थी। अनुभव ने मनोज को नसीरुद्धीन शाह के स्तर का अभिनेता बताया। इसके बाद मैं तैयार हो गया और अनुभव से कहा कि मनोज को बुला लें। मगर मनोज के पास दिल्ली से मुंबई तक फ्लाइट से आने तक के पैसे नहीं थे। उनसे कहा गया कि किसी से उधार ले लें और किसी तरह मुंबई आ जाएं। मनोज जब मुंबई आ गए तो अनुभव उन्हें लेने एयरपोर्ट गए।

जैसे ही उन्होंने मनोज को देखा तो कहा कि हमें तुम्हें ब्यूटी पार्लर लेकर जाना पड़ेगा। इसके बाद अनुभव सबसे पहले मनोज को सैलून लेकर गए। बाल शैंपू कराए, फेशियल कराया और फिर वो मेरे घर लेकर आए। जैसे ही मैंने मनोज को देखा तो तुरंत पूछा कि ये किस एंगल से नसीर जैसे लगते हैं? इसके बाद सोमवार से काम करने को कहा गया। पंकज ने मनोज के साथ फिल्म ‘इंतकाम : द परफेक्ट गेम’ में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका