न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाओमी जल्द लॉन्च करेगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra 5G, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

शाओमी जल्द ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra 5G को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे बाजार में इस साल लॉन्च हुए Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर के तौर पर पेश करने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 2:10:18

शाओमी जल्द लॉन्च करेगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra 5G, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

शाओमी जल्द ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra 5G को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे बाजार में इस साल लॉन्च हुए Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर के तौर पर पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर बाजार में जबरदस्त हलचल मची हुई है। इसका एक बड़ा कारण इसमें आने वाले दमदार फीचर्स हैं। बताया जा रहा है कि Xiaomi 15 Ultra 5G सैमसंग के 200MP वाले स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देगा।

गौरतलब है कि शाओमी ने अपने होम मार्केट में अक्टूबर के महीने में Xiaomi 15 सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने वाली है जो कि Xiaomi 15 Ultra 5G होगा। हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर शाओमी का एक स्मार्टफोन स्पॉट किया गया है जिसे अल्ट्रा मॉडल माना जा रहा है। अगर यह अल्ट्रा मॉडल है तो मतलब जल्द ही भारतीय बाजार में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन दिखने वाला है।

सामने आई कीमत

BIS सर्टिफिकेशन में 25010PN30I मॉडल नंबर के साथ स्मार्टफोन स्पॉट किया गया है। मॉडल नंबर के अंत में I जोड़ा गया है जिसका मतलब भारत हो सकता है। आपको बता दें कि मॉडल नंबर के साथ किसी नाम का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन बता दें कि यही मॉडल नंबर IMEI डेटाबेस पर Xiaomi 15 Ultra मार्केटिंग नाम के साथ लिस्ट किया गया था। लीक्स की मानें तो कंपनी Xiaomi 15 Ultra के 16GB वाले मॉडल को 99,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi 15 Ultra 5G को कंपनी 200MP कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर सैमसंग के मौजूदा Samsung Galaxy S24 Ultra और अपकमिंग Samsung Galaxy S25 Ultra 5G से सीधी टक्कर होने वाली है। इसमें आपको LEICA ब्रैंडिंग के साथ कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर शेप में हो सकता है। इसमें आपको ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन मिल सकता है।

फीचर्स

Xiaomi 15 Ultra 5G को कंपनी 6.73 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,440×3,200 पिक्सल रिजल्यूशन मिल सकता है।

हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,450mAh और 5,800mAh बैटरी ऑप्शन मिल सकता है।

Xiaomi 15 Ultra 5G में रियर पैनल में चार कैमरे दिए जा सकते हैं जिसमें 200+50+50+50MP का कैमरा सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसमें ग्राहकों को 12GB और 16GB तक की रैम का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं इसमें 1TB तक की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित