न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख के साथ विवाद पर सनी ने खुलकर कही दिल की बात, सुष्मिता के हार्ट अटैक के बाद बेटियां रख रहीं ख्याल

फिल्म इंडस्ट्री में कई दफा ईगो प्रोबल्म या किसी और कारण से दो कलाकारों के बीच अनबन हो जाती है। कभी-कभार यह छोटी सी बात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 12:47:55

शाहरुख के साथ विवाद पर सनी ने खुलकर कही दिल की बात, सुष्मिता के हार्ट अटैक के बाद बेटियां रख रहीं ख्याल

फिल्म इंडस्ट्री में कई दफा ईगो प्रोबल्म या किसी और कारण से दो कलाकारों के बीच अनबन हो जाती है। कभी-कभार यह छोटी सी बात बड़ा रूप ले लेती है। ऐसे में यह हर जगह चर्चा का विषय बन जाती है। फैंस के लिए यह मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब वे दोनों को बराबर चाहते हो। उनकी इच्छा रहती है कि उनके पसंदीदा कलाकारों के बीच जल्दी से पैचअप हो जाए। यहां हम बात कर रहे हैं दिग्गज सितारों सनी देओल और शाहरुख खान के संबंधों की।

इन दिनों एक बार फिर से इस बात को हवा मिल रही है। दरअसल सनी के साल 1993 में 'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर यश चोपड़ा और शाहरुख से हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सनी ने अब इस विवाद पर खुलकर बात की है। टीवी पर आपकी अदालत शो के दौरान जब सनी के विवादों और झगड़ों पर बात की गई तो होस्ट व एंकर रजत शर्मा ने उन्हें बताया कि इस बार तो शाहरुख ने भी तारीफ की है?

इसके जवाब में सनी ने कहा, "डेफिनेटली, डेफिनेटली देखिए वो जमाना, जब वो चीज हुई थी और जो भी हुआ तो वो वक्त था और मैं तो कहता हूं कि उसके बाद समय के साथ सब चीजें फिर आदमी भूल भी जाते हैं और समझ भी आ जाता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। बचपना था, डेफिनेटली। उसके बाद मैं, शाहरुख कई बार मिले हैं, ऐसे ही मिले हैं और बातचीत की उसने कई चीजों के बारे में।

कुछ फिल्मों के बारे में भी हमने बातचीत की है और इस वक्त भी जब मेरी फिल्म ‘गदर 2’ लगी थी तो वह पूरी फैमिली के साथ मेरी फिल्म देख रहा था। उसने कहा कि सब चीजें बहुत ही बढ़िया हैं। सब कुछ बहुत बढ़िया। उल्लेखनीय है कि सनी ‘डर’ की शूटिंग के दौरान एक बार इतने गुस्से में आ गए थे कि अपनी जीन्स की दोनों जेब में मुट्ठी डालकर फाड़ दिया था और उसके बाद यश चोपड़ा के साथ कभी काम न करने की कसम खाई थी।

sunney deol,shahrukh khan,gadar 2,jawan,sushmita sen,rajat sharma,aapki adalat,taali

सुष्मिता सेन ने बेटियों की जमकर तारीफ की

पूर्व मिस यूनिवर्स एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को इस साल मार्च में वेब सीरीज ‘आर्य 3’ की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि इस घटना से उनकी बेटियों रेने और अलीशा पर काफी असर पड़ा। सुष्मिता ने कहा कि जो उन्होंने किया है, खास तौर पर अलीशा ने, क्योंकि मेरी बड़ी बेटी तो अब काफी जिम्मेदार और इंडिपेंडेंट हो गई है। पर इस लिटिल मंकी ने मेरा बहुत ख्याल रखा है।

बिना एक दिन का भी ब्रेक लिए उसने हर रोज सुबह 9 बजे मुझे मेरी दवाइयां खिलाई है, यहां तक कि मुझे दवाइयां खिलाने के लिए उसने अलार्म सेट कर रखा है। मुझे लगता है कि वह मेरी मां जैसी हो गई है, हर वक्त मुझे बताती रहती है कि मेरे लिए क्या अच्छा है, और क्या बुरा। ऐसे बच्चे पाना खुशनसीब है।

मैं कभी नहीं चाहती कि उनके मन में अपनी मां को खोने का डर रहे। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता की पिछले दिनों आई वेब सीरीज ‘ताली’ को फैंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। इसमें सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल निभाया है। सुष्मिता कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार