न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नशे में झूमते सनी देओल का वीडियो वायरल, ये है हकीकत, ‘बॉर्डर 2’ में हुई इस हीरो की एंट्री

अभिनेता सनी देओल बॉलीवुड में 40 साल से भी ज्यादा समय से जमे हुए हैं। उनकी दमदार एक्टिंग हर किसी को अपना बना लेती है। फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 1:50:22

2 News : नशे में झूमते सनी देओल का वीडियो वायरल, ये है हकीकत, ‘बॉर्डर 2’ में हुई इस हीरो की एंट्री

अभिनेता सनी देओल बॉलीवुड में 40 साल से भी ज्यादा समय से जमे हुए हैं। उनकी दमदार एक्टिंग हर किसी को अपना बना लेती है। फिल्मों में सनी का गुस्सा देखते ही बनता है। इस साल उन्होंने ‘गदर 2’ के साथ गजब की वापसी की। बहरहाल सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने दावा किया कि सनी मुंबई के जुहू सर्कल में देर रात नशे की हालत में थे।

सनी एक ऑटो वाले से टकराने वाले ही होते हैं कि तभी ड्राईवर इसे रोकता है और उन्हें पहचान लेता है। सनी को लड़खड़ाता देखकर वह उन्हें सहारा देता है। इसके बाद सनी को थामकर ऑटो में बैठा लेता है। सनी उससे कुछ बातें करते और मुस्कुराते दिखते हैं। ऑटो वाला वीडियो बना रहे शख्स को हटाता है।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यूजर्स सनी पर निशाना साधने लगे। हालांकि बता दें कि सनी का यह वीडियो उनकी फिल्म की शूटिंग का है। एक यूजर ने लिखा, 'सच यह है कि सनी अपनी अगली फिल्म 'सफर' की शूटिंग कर रहे हैं और सामने आया ये वीडियो उनकी फिल्म का ही हिस्सा है।' एक इंटरव्यू में सनी ने खुलासा किया था कि वह शराब से दूर रहते हैं।

sunny deol,actor sunny deol,ayushmann khurrana,gadar 2,border 2,sunny deol video,sunny shooting

आयुष्मान खुराना ने साइन की ‘बॉर्डर 2’ मूवी, सनी कर रहे हैं सोच-विचार

‘गदर 2’ के बाद अब सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब नई अपडेट है। फिल्म में सनी के साथ एक और एक्टर की एंट्री हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ के लिए आयुष्मान खुराना का नाम भी फाइनल हो गया है और उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है।

हालांकि सनी इस फिल्म को लेकर अभी भी सोच-विचार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल के सैकंड हाफ से शुरू होगी। भूषण कुमार और जेपी दत्ता फिल्म को लेकर अनुराग सिंह से बातचीत कर रहे हैं। अनुराग ‘केसर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। मेकर्स बिग बजट वॉर मूवी बनाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं, जिसके लिए वे चाहते हैं कि भारत के बेहतरीन से बेहतरीन टेक्नीशियन इस फिल्म से जुड़ें।

बता दें कि वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों ने खूब पसंद किए थे। इसमें सनी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, राखी, पूजा भट्ट सहित कई सितारे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका