न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने उठाया समोसे-पनीर पकौड़े का लुत्फ, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के जीवन में फरिश्ते जैसे रहे हैं सलमान

अभिनेता सनी देओल साल 2023 में आई उनकी सुपरहिट मूवी ‘गदर 2’ के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म सुपर डुपर हिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 2:33:54

2 News : सनी ने उठाया समोसे-पनीर पकौड़े का लुत्फ, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के जीवन में फरिश्ते जैसे रहे हैं सलमान

अभिनेता सनी देओल साल 2023 में आई उनकी सुपरहिट मूवी ‘गदर 2’ के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी और इसने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म ने सनी के करिअर में फिर से जान फूंक दी। हालांकि सनी की इस साल रिलीज हुई मूवी ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। सनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे खुद से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। सनी ने अब एक वीडियो शेयर किया जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। वे चाय के साथ समोसे और पनीर पकौड़े का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके तमाम चाहने वाले मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सनी ने आज सोमवार (13 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो साझा किया है उसमें आप देख सकते हैं कि वे चाय के साथ ही समोसे और पनीर पकौड़े खा रहे हैं। इस दौरान एक शख्स कहता है कि चटनी के बिना मजा नहीं आता है। इस पर सनी कहते हैं कि वे चटनी नहीं खाते क्योंकि इससे समोसे का स्वाद चला जाता है। सनी ने कहा कि अमृतसर आकर दिल खुश हो गया, ज्ञानी की चाय तो बस, वाहेगुरु की मेहर है। सनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अच्छा खाओ स्वस्थ रहो... हाहाहाहा।”

पिछले दिनों सनी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे ड्राइविंग करते दिखे। उन्होंने लिखा था कि वे शादी में शरीक होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, जहां उनके परिवार के सब लोग रहेंगे। सनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई मूवी हैं, जिनमें 'लाहौर 1947', 'बॉर्डर 2', 'रामायण', 'बाप' शुमार हैं। इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

एली अवराम ने कहा, बहुत से लोग सलमान खान से डरते हैं…

एक्ट्रेस एली अवराम साल 2013 में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी शौहरत मिली। इसके बाग उन्होंने ‘मिकी वायरस’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। अब हाल ही में एली ने स्क्रीन से खास बातचीत में सलमान के साथ अपने रिश्ते और इंडस्ट्री में उनके द्वारा दिए गए सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की। एली ने कहा कि मैं सलमान के संपर्क में हूं। दरअसल, मैं उनसे कई सालों बाद हाल ही में गणपति में मिली थी। मैं अपने दायरे में ही रहती हूं।

मैं खुद पर बहुत काम करती हूं, एक अलग देश में अकेले रहने पर आपको बहुत सी चीजों पर नियंत्रण और ध्यान रखना पड़ता है, जो उस देश से बहुत अलग तरीके से काम करता है जहां आप पैदा हुए थे और अपने माता-पिता के साथ पले-बढ़े थे। मैं मदद मांगने में बहुत बुरी रही हूं, यहां तक कि अपने पिताजी से भी। मुझे सब कुछ खुद करना पसंद है, लेकिन यह मुश्किल है। सलमान और मेरे प्रति उनके स्नेह की बात करें तो मैं उनकी बेहद आभारी हूं कि वे अपने लोगों के प्रति बेहद सुरक्षात्मक हैं। मुझे विश्वास है कि वे मेरे जीवन में एक फरिश्ते की तरह रहे हैं।

इंडस्ट्री में बिताए अपने इतने सालों में, जहां तक मैंने जाना है, जब बात दूसरी लड़कियों की आती है और उन्होंने इंडस्ट्री में जो अनुभव किया है, उसे सुनकर मुझे बहुत धक्का लगा है। और मैं किसी तरह समझ गई कि बहुत से लोग सलमान से डरते हैं, इसलिए वे बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं करते। यह एक खूबसूरत सुरक्षा रही है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। बता दें एली ने कुछ समय पहले कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी के साथ तस्वीरें वायरल होने पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह