न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी देओल ने बेटों के साथ काटा केक, किया भांगड़ा, श्रद्धा की फोटो पर ऋतिक ने किया कमेंट तो...

देशभक्ति की फिल्मों में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के साथ अपनी अधिकतर फिल्मों में एंग्रीमैन की इमेज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 8:07:57

2 News : सनी देओल ने बेटों के साथ काटा केक, किया भांगड़ा, श्रद्धा की फोटो पर ऋतिक ने किया कमेंट तो...

देशभक्ति की फिल्मों में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के साथ अपनी अधिकतर फिल्मों में एंग्रीमैन की इमेज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले सनी देओल आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को 66 साल के हो गए। सनी ने इस मौके पर जमकर जश्न मनाया। उन्होंने दोनों बेटों करण और राजवीर के साथ आकर पैपराजी के सामने केक काटा और ढोल पर खूब डांस भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सनी व्हाइट कलर के शर्ट स्टाइल कुर्ते में दिखे। सिर पर हैट और आंखों पर चश्मा लगाए सनी जैसे ही कैमरों के सामने आए तो ढोल की थाप सुनकर खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान दोनों बेटे उनके साथ दिखे। सनी ने केक काटा और फिर बेटों को खिलाया। सनी के लिए यह साल काफी लकी रहा है। उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसकी सफलता पर भी सनी ने फिल्म की यूनिट के साथ जबरदस्त जश्न मनाया था। इसके अलावा सनी के छोटे बेटे राजवीर ने ‘दोनों’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी साल उनके बड़े बेटे करण की शादी हुई।

बता दें कि सनी ने साल 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से डेब्यू किया था। इसमें उनकी हीरोइन अमृता सिंह थीं। इस बीच सनी को उनकी सौतेली बहन ईशा देओल ने भी विश किया है। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी के साथ पिक्चर शेयर की है उस पर लिखा है हैप्पी बर्थडे सनी भैया। इसके अलावा सनी के छोटे भाई बॉबी देओल ने भी अनसीन तस्वीरों के साथ विश किया है। बॉबी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों भाइयों के बीच एक मजबूत बंधन दिख रहा है। दोनों खुशी से नाच रहे हैं। बॉबी ने लिखा 'लव यू भैया हैप्पी बर्थडे...'

सन बाथ लेती दिखीं श्रद्धा कपूर, कैप्शन में लिखी यह बात, ऋतिक ने किया कमेंट...

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ इमेज शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा सन बाथ लेती दिख रही हैं। श्रद्धा के चेहरे पर आती हुई सूरज की किरणें उनकी खूबसूरती को और निखार रही है। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा “जादू की तरह धूप की जरूरत है।”

श्रद्धा की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा “वो आ रहा है। उसे बताऊंगा।” इसके जवाब में श्रद्धा ने लिखा, “सच में, कब क्या कहां बताओ बताओ।” हालांकि ऋतिक ने इसके आगे का खुलासा नहीं किया।

बता दें कि ‘जादू’ ऋतिक की सुपरहिट फिल्म ‘कोई मिल गया’ का एक काफी पॉपुलर कैरेक्टर था, जो फैंस को आज भी रोमांचित कर देता है। श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस साल रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई दी थीं। दूसरी ओर, ऋतिक अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार