न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मुझे गोविंदा से अलग नहीं कर सकता कोई माई का लाल’, जयदीप ने जीता अवार्ड तो इस एक्टर ने दीं गालियां

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी शादी को 37 साल से ज्यादा हो चुके हैं। सुनीता ने साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 2:22:30

2 News : ‘मुझे गोविंदा से अलग नहीं कर सकता कोई माई का लाल’, जयदीप ने जीता अवार्ड तो इस एक्टर ने दीं गालियां

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी शादी को 37 साल से ज्यादा हो चुके हैं। सुनीता ने साल 1987 में शादी रचाई थी, जब गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे थे। इस साल की शुरुआत में सुनीता ने खुलासा किया था कि वह गोविंदा से अलग रहती हैं। सुनीता के इस बयान के बाद उनके रिश्ते में परेशानी की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें और गोविंदा को कोई भी अलग नहीं कर सकता।

सुनीता ने शिरडी टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई माई का लाल अलग नहीं कर सकता है। मेरे और उसके बीच मस्ती-मजाक चलता रहता है। बाहरवालों से ज्यादा घर के लोग होते हैं, जो घर को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं ऐसी हूं कि मैं घर तोड़ने नहीं दूंगी। घर-परिवार में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो घर तोड़ देते हैं। लेकिन उन लोगों को मैं जीतने नहीं दूंगी, जीत मेरी ही होगी, क्योंकि साईं बाबा मेरे साथ हैं। अपने-अपने पति को संभालकर रखो, मैंने यही कहा है। वो क्रिकेटर की तरह होते हैं कभी अच्छे तो कभी खराब।

अपने पति को हाथ में पकड़कर रखो, जैसे मैंने पकड़कर रखा है। अगर हाथ में नहीं आता है, तो मारो पकड़कर (हंसते हुए)। कुछ समय पहले सुनीता ने बताया था कि उनके दो घर हैं, जिनमें एक बंगला और एक अपार्टमेंट शामिल है। वह दोनों बच्चों के साथ अपार्टमेंट में रहती हैं, जबकि गोविंदा बंगले में रहना पसंद करते हैं।

sunita ahuja,govinda,sunita govinda,sunita govinda marriage,actor govinda,sunita govinda relation,jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,vijay varma,actor vijay varma,jaideep vijay

जयदीप अहलावत ने दोस्त विजय वर्मा को लेकर शेयर किया किस्सा

एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा कई सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों FTII पुणे के दिनों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। उन्होंने 'चितगोंग', 'बागी 3' और 'जाने जान' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों ‘पाताल लोक 2’ वेब सीरीज से वाहवाही लूट रहे जयदीप ने विजय से जुड़ा एक किस्सा याद किया और बताया कि कैसे अभिनेता उन्हें एक अवार्ड के चलते गालियां देने लगे थे।

जयदीप ने पूजा तलवार के शो में कहा कि विजय और मुझे हाल ही में एक ही केटेगरी में नॉमिनेशन मिला था और ‘महाराज’ के लिए मुझे अवार्ड मिला। वो उस दिन तो मेरे लिए खुश थे, लेकिन अगले दिन मुझे गालियां दे रहे थे कि ये मेरा अवार्ड खा गया। यह बहुत हेल्दी और मजेदार है। यह आपके सिस्टम को अलाइन करता है। हर अभिनेता को उस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है जब वह सफल हो जाता है।

इस बीच वह उस अवसर के लिए खुद को तैयार करता है कि जब उसे बस एक यादगार किरदार निभाने को मिल जाए। शायद एक दशक पहले, मैं ‘पाताल लोक’ नहीं कर पाता। आज हम तीनों (राजकुमार राव, विजय और मैं) को पुरस्कारों के लिए नामांकित होते देखना, यहां तक कि इसे एक-दूसरे को देना, हममें से किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री