न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील ने कपिल के नए शो की उड़ाईं धज्जियां, देखें Video, इस एक्ट्रेस ने कोर्ट में किया सरेंडर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 30 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 7:41:50

2 News : सुनील ने कपिल के नए शो की उड़ाईं धज्जियां, देखें Video, इस एक्ट्रेस ने कोर्ट में किया सरेंडर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 30 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। इसमें 6 साल बाद कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर साथ देखने को मिलेगी। इस बीच दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल इस शो को लेकर काफी नाराज नजर आए। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुनील कहते हैं, “दोस्तों द कपिल शर्मा जो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।

उसका प्रोमो उसके वीडियो देखकर मैं काफी निराश हूं। कपिल शर्मा हमारे कॉमेडी के सुपरस्टार हैं, किंग ऑफ कॉमेडी हैं। द ग्रेट कपिल शर्मा, जिनको लोग घर-घर में पसंद करते हैं, फैमिली एंटरटेनर के नाम पर, लेकिन अब जो उनका नया शो OTT पर आ रहा है। उसमें प्रोमो की जो गंदगी मैं देख रहा हूं। गंदे शब्दों का इस्तेमाल मैं देख रहा हूं, मुझे लगता है यहां मेरा बादशाह हार जाएगा और मैं अपने बादशाह को हारते हुए नहीं देख सकता हूं।

कपिल मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। और ये जो शुरुआत हुई है इसको रोकना पड़ेगा आपको। ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि आपके जो कई करोड़ों फैंस हैं उनके लिए। क्योंकि आप सच्चे और अच्छे कॉमेडियन हैं। नियत के साथ आपका दिल, दिमाग, आवाज, आपका स्वभाव, कंटेंट बहुत साफ-सुथरा है। आप अपने काम से घर-घर में पहुंचे हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि आपके नए शो की जो शुरुआत हुई है वो बंद कर दीजिए।

आपकी टीम से मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। सुनील ग्रोवर को मैं देख चुका है वो गाली-गलौच करते हैं। कृष्णा अभिषेक भी ऐसे ही हैं। कीकू ने भी प्रमोट कर दिया है। उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने भी कर दिया। आप नेटफ्लिक्स पर आ तो गए हैं, लेकिन यहां पर जो गंदे-गंदे कीड़े-मकोड़े हैं उनसे दूर रहिए।' सुनील ने कैप्शन में लिखा, “अब बेचारे कपिल शर्मा को कौन बचाएगा।” बता दें कि 48 साल के सुनील ने साल 2005 में ग्रेट इंडियन लॉफ्टर शो का पहला सीजन जीता था। दिवंगत राजू श्रीवास्तव रनरअप रहे थे। सुनील कई कॉमेडी शो के साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी हैं जयाप्रदा

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपित रामपुर से पूर्व सांसद एक्ट्रेस जयाप्रदा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आज सोमवार (4 मार्च) को जयाप्रदा के वकील ने कोर्ट में गैर जमानती वॉरंट (NBW) रिकॉल करने को एप्लिकेशन लगाई थी। जयाप्रदा पर रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट से NBW जारी है। कोर्ट जयाप्रदा को फरार घोषित कर चुका था। साल 2019 लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार थीं।

तब उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में दो चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की FIR हुई थी। स्वार में उन पर आचार संहिता के बावजूद नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने का आरोप है। मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में चल रही है। स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि केमरी के मामले गवाही होना शेष है। पूरे मामले में अब तक जयाप्रदा के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

गैर हाजिर रहने पर अदालत को सख्त रवैया अपनाना पड़ा। बता दें कि 61 वर्षीय जयाप्रदा ने 80-90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। जयाप्रदा ने कई तेलुगु, तमिल व कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद साल 1979 में फिल्म ‘सरगम’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। इसके हीरो दिवंगत ऋषि कपूर थे और फिल्म सुपरहिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम