न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल ने अप्रोच नहीं किया तो हैरान और गुस्से में थीं सुमोना, इनकी बेटी को पसंद नहीं आई ‘एनिमल’

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ 10 साल तक काम किया है और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 1:24:01

2 News : कपिल ने अप्रोच नहीं किया तो हैरान और गुस्से में थीं सुमोना, इनकी बेटी को पसंद नहीं आई ‘एनिमल’

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ 10 साल तक काम किया है और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा रही हैं। साथ ही दोनों ने ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी काम किया था। हालांकि जब कपिल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ लौटे तो उन्होंने सुमोना को नहीं लिया। शो अभी जारी है और दर्शकों को सुमोना की कमी खल रही है।

सुमोना ने अभी तक उनकी गैरमौजूदगी पर कोई साफ जवाब नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि जब कपिल ने उनसे संपर्क नहीं किया तो वह खुद भी हैरान रह गईं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुमोना ने कहा कि जब कपिल ने उन्हें शो के लिए अप्रोच नहीं किया तो वह हैरान और गुस्से में थीं। उन्हें उम्मीद थी कि शो के डिजिटल वर्जन के लिए पूरी कास्ट को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन कपिल की तरफ से कोई कॉल नहीं आया।

उन्हें हमेशा लगता था कि उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल को लेकर शो में किए गए मजाक को रियल में लिया जाएगा लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो जाएगा। कहा जा रहा है कि सुमोना से जब कपिल के शो से गायब होने के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें ये चीज और ज्यादा परेशान करती है। ये सवाल उनके जले पर नमक छिड़कने का काम करता है।

हालांकि सुमोना को कपिल से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन उसके बाद दोनों ने बात नहीं की है। बता दें कि छोटे पर्दे पर कपिल और सुमोना की खट्टी-मीठी नोक-झोंक दर्शकों को बेहद पसंद आती है। असल में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है। कपिल हमेशा से सुमोना को अपना लकी चार्म बताते आए हैं और यही वजह है कि वह अपने हर शो में उन्हें जरूर लेते हैं। सुमोना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग कर रही हैं।

sumona chakravarti,actress sumona chakravarti,kapil sharma,comedian kapil sharma,the great indian kapil show,anurag kashyap,aaliyah kashyap,animal movie

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने की है ‘एनिमल’ फिल्म की आलोचना

पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बना डाले। इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी सहित कई सितारे थे। इस बीच दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि उनकी बेटी आलिया का इस मूवी को लेकर एक अलग ही नजरिया है।

अनुराग ने हाल ही में यूट्यूबर जेनिस सेक्विरा के साथ बातचीत में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। जब उनसे ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर बात की। अनुराग ने बताया कि मुझे मूवी में इसके म्यूजिक, एक्शन समेत कई चीजें पसंद आईं। संदीप के साथ शेयर की गई पोस्ट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन थे। यहां तक कि मेरी बेटी आलिया भी 'एनिमल' से नफरत करती हैं।

मेरी पोस्ट के बाद मेरे दोस्तों ने मुझे बुलाया और मुझसे 10000 सवाल पूछे। इसके बाद मैंने कहा कि तुम बाकी सब तो छोड़ो पिक्चर का नाम क्या है... 'एनिमल'। इसे 'ह्यूमन' नहीं कहा जा सकता। उल्लेखनीय है कि आलिया ने पिछले महीने एनिमल को ‘भयानक’ और ‘महिला विरोधी’ फिल्म बताया था।

दूसरी ओर फिल्म देखने के बाद अनुराग ने उसकी तारीफ की थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदीप के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की थी। अनुराग ने बताया था कि उन्होंने 40 दिन में दो बार 'एनिमल' देख ली और ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी गेमचेंजर साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क