न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किसने कहा कि मुझे कपिल के शो से निकाला गया’, इस एक्ट्रेस की सुंदरता की तारीफ कर फंसे परेश

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने यूं तो कई टीवी शो में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा नेम और फेम कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 8:35:01

2 News : ‘किसने कहा कि मुझे कपिल के शो से निकाला गया’, इस एक्ट्रेस की सुंदरता की तारीफ कर फंसे परेश

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने यूं तो कई टीवी शो में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा नेम और फेम कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से मिला। पिछले दिनों कपिल ने टीवी की दुनिया से ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया था। उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि सुमोना इसका हिस्सा नहीं थीं और लोगों को उनकी कमी खली। कहा जा रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। इस पर आखिरकार सुमोना ने चुप्पी तोड़ दी है।

सुमोना ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐसा किसने कहा कि मुझे कपिल के शो से निकाला गया। मैंने बार-बार यही बात कही है कि मैं एक शो का हिस्सा थी, जो पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया था और ऐसा नहीं है कि मैं बाहर हो गई या मैंने शो छोड़ दिया या मुझे शो से निकाल दिया गया। साफ-सीधी बात है कि शो जुलाई में पूरा हुआ और उसके बाद हम सभी आगे बढ़ गए। हम सब अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट पर जुट गए। जैसे मैं 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा हूं, वैसे ही कपिल दूसरे शो से जुड़े हैं।

कुल मिलाकर बात यह है कि कपिल और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं हुआ है। मैं भला क्यों उनसे नाराज होऊंगी? मैंने रोमानिया जाने से पहले उनके साथ काम किया था। सुमोना ने इससे पहले बताया था कि उन्हें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा न होने पर कोई अफसोस नहीं रहा। सुमोना ने कपिल के साथ कई शो किए हैं। बता दें कि सुमोना जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' में दिखेंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने रोमानिया में की थी। दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के इस शो की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

sumona chakraborty,actress sumona,kapil sharma,the great indian kapil show,sumona kapil,khatron ke khiladi,paresh rawal,monica bellucci,paresh monica

इटेलियन मॉडल मोनिका बेलुची की खूबसूरती पर फिदा हुए परेश, हो रहे ट्रॉल

परेश रावल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। वे करीब 4 दशक से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। परेश ने कई भूमिकाओं को अंजाम दिया है। उन्हें खास तौर से विलेन और कॉमेडियन के रूप में खूब पसंद किया गया। परेश फिलहाल एक गलत कारण से सुर्खियों में हैं, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है। परेश को इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल मोनिका बेलुची की सुंदरता की तारीफ करने के बाद नेटिजंस भला-बुरा बता रहे हैं।

दरअसल मोनिका ग्यूसेप टॉर्नेटोर की साल 2000 में रिलीज हुई कामुक ड्रामा ‘मालेना’ में हैं। परेश ने मोनिका के ‘मालेना’ के बारे में ट्वीट को रीशेयर करते हुए लिखा, “हे भगवान! बहुत सुंदर और उत्तेजक! आप चाहते हैं कि वीडियो कभी खत्म न हो! @aMonicaBellucci।” परेश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 12 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘सरफिरा’ में उनका अहम किरदार है। उनकी एक्टिंग की तो तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। परेश अब 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इसमें कई कलाकारों की फौज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री