न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकलीन के जन्मदिन पर सुकेश ने लिखा ये लव लैटर, ‘धड़कन’ के 23 साल पूरे होने पर शिल्पा ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज शुक्रवार (11 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 7:03:31

जैकलीन के जन्मदिन पर सुकेश ने लिखा ये लव लैटर, ‘धड़कन’ के 23 साल पूरे होने पर शिल्पा ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज शुक्रवार (11 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं और बधाइयों का दौर जारी है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें विश किया है। इस बीच उनके कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रेशखर ने भी उन्हें पत्र लिखकर उन पर खूब प्यार लुटाया है। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने आज इस लेटर को सबके सामने रखा।

200 करोड़ रुपए की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में सुकेश फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। इस केस में ED ने जैकलीन से भी पूछताछ की थी। जैकलीन पर आरोप था कि वह सुकेश की सच्चाई जानती थीं और इसके बावजूद उन्होंने कॉन मैन से महंगे गिफ्ट्स लिए और उसका सपोर्ट भी किया। सुकेश ने जैकलीन को लव लेटर में लिखा है-जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे, मेरी बेबी गर्ल। तुम्हारा जन्मदिन मेरी जिंदगी में हर साल का सबसे खुशी का दिन होता है।

ये मेरे लिए मेरे खुद के बर्थडे से भी ज्यादा मायने रखता है। तुम हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा सुंदर और जवान होती जा रही हो। मैं तुमको बहुत मिस करता हूं, इस बात का तुमको कोई अंदाजा नहीं है। मुझे तुम्हें विदेशी फूल तोहफे में देने और सबसे जरूरी हमारी जादुई झप्पी और केक वाले पल याद आते हैं। बेबी मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि तुम्हें मेरी तरफ से दिया हुआ जन्मदिन का गिफ्ट पसंद आएगा।

मैं समझता हूं कि तुम जिस तरह ये नेक काम कर रही हो उसके लिए सोना, हीरे या मोती जैसी कोई भी महंगी चीज तुम्हें देना बहुत कम होगा। बेबी, मेरी बोम्मा, आप एक सुपरस्टार हैं और मेरे लिए बेहद खास हैं। आप मेरी जिंदगी में अब तक की सबसे अच्छी चीज हैं। इस दिन को संजोए रखना। केवल वही प्यारी मुस्कान चेहरे पर बनाए रखना। किसी और चीज के बारे में चिंता मत करो। मैं यहां आपके लिए हूं, जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बोम्मा, मेरी हनीबी। सुकेश ने वादा किया कि वह अगले साल जैकलीन के साथ बर्थडे जरूर सेलिब्रेट करेगा।

sukesh chandrasekhar,birthday girl jacqueline fernandez,Shilpa Shetty,dhadkan movie,jacqueline fernandez

धड़कन फिल्म में शिल्पा के साथ थे अक्षय कुमार व सुनील शेट्टी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ साल 2000 में आई थी। इसमें एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी गेस्ट रोल में नजर आईं। इस रोमांटिक ट्राएंगल फिल्म का डायरेक्शन धर्मेश दर्शन ने किया था। आज शुक्रवार (11 अगस्त) को फिल्म ने अपने 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शिल्पा ‘धड़कन’ का जश्न मनाती हुई नजर आईं।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, "इतने सालों तक अंजलि, देव और राम को बिना शर्त प्यार करने के लिए धन्यवाद। यहां अगले 23 के लिए है।" आपको बता दें कि फिल्म में शिल्पा ने अंजलि, सुनील ने देव और अक्षय ने राम का रोल किया था। शिल्पा ने 90 के दशक में दिग्गज एक्ट्रेसेज के बीच अपनी खास पहचान बनाए रखी।

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब रोहित शेट्टी की ओटीटी डेब्यू 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं। शिल्पा, वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ 'केडी-द डेविल' में सत्यवती के रूप में भी अभिनय करेंगी। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। शिल्पा पिछले कुछ सालों से टीवी पर रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाती भी दिखती हैं। उल्लेखनीय है कि धड़कन के कलाकार सुनील शेट्टी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार