न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुहाना ने ऐसे की जरूरतमंद की मदद, वीडियो वायरल, नई रेंज रोवर के साथ मंदिर पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 11:26:11

सुहाना ने ऐसे की जरूरतमंद की मदद, वीडियो वायरल, नई रेंज रोवर के साथ मंदिर पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अपने फैंस के लिए आएदिन इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस और बोल्ड फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। सुहाना को कई पार्टी और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। कह सकते हैं कि सुहाना फिलहाल बॉलीवुड की सर्वाधिक लोकप्रिय स्टार किड में से एक हैं।

सुहाना जल्द ही 'द आर्चीज' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। इस मूवी में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सहित कुछ और स्टार किड भी डेब्यू करेंगे। इस बीच सुहाना ने एक ऐसा काम किया है जिसे देखने के लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में सुहाना को मुंबई में एक इवेंट में मां गौरी खान के साथ देखा गया। वहां से लौटते समय जब सुहाना कार की तरफ बढ़ने लगीं तो कुछ जरुरतमंद लोग उनसे पैसे मांगने लगे।

इस पर सुहाना ने तुरंत ही पर्स खोलकर उसमें से कुछ रुपए निकाले और एक महिला को थमा दिए। इसके बाद उन्होंने एक और नोट निकालकर दूसरी महिला को दे दिया। इस मदद के बाद सुहाना के चेहरे पर संतोष का भाव झलक रहा था। सुहाना का यह वीडियो तेजी से वयरल हो रहा है।

suhana khan,shahrukh khan,jeetendra,gauri khan,suhana event,suhana video,jeetendra fans

जितेंद्र के साथ सेल्फी के लिए फैंस ने लगाया जोर

कई दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज एक्टर जितेंद्र (81) ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक और कार जोड़ ली है। उन्हें हाल ही में मुंबई के शनि मंदिर में दर्शन करने के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस उन्हें देख बेकाबू हो गए। वे किसी भी तरह से अपने चहेते स्टार के साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश में लग गए। अभिनेता ने भी आस-पास जमा हुई भीड़ का अभिवादन किया।

इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने जितेंद्र को कैमरे में कैद कर लिया। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जितेंद्र नई कार रेंज रोवर के चलते भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर वे अपनी कार में बैठकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.32 करोड़ रुपए है।

आपको बता दें कि एक जमाने में अपनी डांसिंग, एक्टिंग और स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाले जितेंद्र लंबे अरसे से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। वे परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि वे कभी-कभार अवार्ड शो और टीवी रियलिटी शो में नजर आ जाते हैं। जितेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी और रेखा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। जितेंद्र ने बॉलीवुड में लम्बी पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार