न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना के साथ अगस्त्य का यह वीडियो हुआ वायरल, विरोध के बाद तमन्ना ने हटाईं तस्वीरें

मुंबई में बुधवार रात एक्ट्रेस अनन्या पांडे की डेब्यू वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 2:20:06

2 News : सुहाना के साथ अगस्त्य का यह वीडियो हुआ वायरल, विरोध के बाद तमन्ना ने हटाईं तस्वीरें

मुंबई में बुधवार (4 सितंबर) रात एक्ट्रेस अनन्या पांडे की डेब्यू वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। सदी के महानायक बन चुके अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते एक्टर अगस्त्य नंदा ने भी प्रीमियर में शिरकत की। अगस्त्य ने कूल लुक में एंट्री मारी। इसी इवेंट में सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी आई थीं। लंबे समय से कहा जा रहा है कि सुहाना और अगस्त्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यहां अगस्त्य, सुहाना को भीड़ से बचाते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अगस्त्य और सुहाना साथ-साथ स्पॉट हुए। वे भीड़ में फंसे दिखे। दरअसल हॉल में काफी भीड़ थी और अगस्त्य ने सुहाना को सबसे प्रोटेक्ट किया। क्लिप में अगस्त्य, सुहाना के पीछे चलते हुए उन्हें लोगों से बचा रहे हैं। अगस्त्य अपना हाथ सुहाना की पीठ पर रख आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलकर गले लगते हैं।

सुहाना ने प्रिंटेड व्हाइट और पिंक कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही थीं। अगस्त्य एक सफेद शर्ट और नीली जींस में जंच रहे थे। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वे चाहते हैं कि बच्चन-खान परिवारों के बीच मजबूत रिश्ता हो जाए। अगस्त्य और सुहाना ने पिछले साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था। यह दोनों की डेब्यू फिल्म थी। तब से ही सुहाना और अगस्त्य की नजदीकियां देखने में आ रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी दोस्ती या रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

तमन्ना भाटिया ने हाल ही राधारानी के रूप में कराया था फोटोशूट

‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। तमन्ना ने हाल ही एक फेमस फैशन ब्रांड के लिए राधा-कृष्ण फोटोशूट कराया था। तमन्ना को राधारानी के अवतार में देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तमन्ना के ब्लाउज के डिजाइन और कृष्ण संग उनके रोमांटिक फोटोशूट पर सवाल खड़े कर दिए। तमन्ना को बुरी तरह से ट्रॉल किया गया।

ऐसे में अब तमन्ना ने ये सभी तस्वीरें हटा दी हैं। जानकारी के अनुसार तमन्ना ने कुछ समय पहले फैशन डिजाइनर करण तोरानी के नए प्रोजेक्ट ‘लीला : द डिवाइन इल्यूजन ऑफ लव’ के लिए फोटोशूट कराया था। उसमें वह राधा के लुक में दिखी थीं। हालांकि उनके क्लीवेज फ्लॉन्ट करते ब्लाउज और श्रीकृष्ण संग उनकी नजदीकी को देखकर लोगों का पारा हाई हो गया।

वे तमन्ना को जमकर खरी-खोटी सुना रहे थे। तमन्ना के साथ करण तोरानी ने भी अपने अकाउंट से इन विवादास्पद तस्वीरों को हटा दिया है। अभी तक दोनों ने ही इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम की मूवी ‘वेदा’ का हिस्सा थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री