न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी हुई अलग, टूटी सगाई, फिल्मी दुनिया के इस दिग्गज का हुआ निधन

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस सुभा राजपूत और एक्टर विभव रॉय का रिश्ता खत्म हो गया है। सुभा ने अपने मंगतेर विभव के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 6:53:50

2 News : टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी हुई अलग, टूटी सगाई, फिल्मी दुनिया के इस दिग्गज का हुआ निधन

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस सुभा राजपूत और एक्टर विभव रॉय का रिश्ता खत्म हो गया है। सुभा ने अपने मंगतेर विभव के साथ सगाई तोड़ दी है। सुभा कलर्स टीवी के शो ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ में ‘देवी शक्ति’ की भूमिका निभाती हैं, जबकि विभव थ्रिलर टीवी शो 'शैतानी रस्में में' दिखते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2022 में सगाई की थी। अब कहा जा रहा है कि उन्होंने आपसी सहमति से सगाई तोड़ने का फैसला किया है।

सुभा ने इस बारे में कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से सगाई की तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अलग होने की अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुभा और विभव की मुलाकात साल 2019 में वेब सीरीज ‘प्यार इश्क रेंट’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हो गई और फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे।

विभव ने टीवी डेब्यू 'गुस्ताख दिल' से किया था, जबकि सुभा को नकुल मेहता स्टारर शो 'इश्कबाज' से पहचान मिली। सुभा 'बेकाबू', 'दिल बोले ओबोरॉय' जैसे कई शो में भी दिख चुकी हैं। विभव की बात करें तो वे 'डोली अरमानों की', 'मेरी सास भूत है', 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' आदि शो में काम कर चुके हैं। विभव कई पॉपुलर फिल्मों में भी दिखे हैं। उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ में भी काम किया है।

subha rajput,vibhav roy,subha vibhav,subha vibhav engagement,cinematographer gangu ramsay passes away,gangu ramsay

गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, थे मशहूर सिनेमैटोग्राफर

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। दिग्गज फिल्ममेकर गंगू रामसे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 83 साल के थे। रविवार (7 अप्रैल) सुबह मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। वे उन 7 रामसे भाइयों में से एक थे, जिन्हें 'पुरानी हवेली' और 'तहखाना' जैसी कल्ट हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके फैमिली मेंबर्स ने उनके निधन की पुष्टि करते की।

उन्होंने आधिकारिक बयान में कहा, “बेहद दुख के साथ हम यह घोषणा कर रहे हैं कि हम रामसे भाइयों में से एक मशहूर सिनेमैटोग्राफर, फिल्ममेकर, निर्माता और एफ यू रामसे के दूसरे बड़े बेटे गंगू रामसे का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8 बजे 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बीते एक महीने से हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे। उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।” वे अपने पीछे बेटी गीता रामसे और बेटे चंदर रामसे को छोड़ गए हैं।

आज ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि रामसे भाइयों को बॉलीवुड में डरावनी फिल्मों के पर्याय के रूप में देखा जाता है। एफयू रामसे ने रामसे बदर्स फिल्म्स नाम के बैनर की स्थापना की थी। गंगू रामसे ने 50 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी का कमाल दिखाया। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'दो गज जमीन के नीचे', 'बंद दरवाजा' और ऋषि कपूर स्टारर 'खोज' शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष