न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वर्ष रीरिलीज हुई फिल्मों से पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेगी करण अर्जुन

राकेश रोशन द्वारा निर्मित और निर्देशित सलमान खान, शाहरुख खान, राखी और अमरीश पुरी अभिनीत 13 जनवरी 1995 को प्रदर्शित हुई फिल्म करण अर्जुन इस सप्ताह 22 नवम्बर 2024 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 9:30:06

इस वर्ष रीरिलीज हुई फिल्मों से पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेगी करण अर्जुन

राकेश रोशन द्वारा निर्मित और निर्देशित सलमान खान, शाहरुख खान, राखी और अमरीश पुरी अभिनीत 13 जनवरी 1995 को प्रदर्शित हुई फिल्म करण अर्जुन इस सप्ताह 22 नवम्बर 2024 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

पिछले तीन सप्ताह से इस फिल्म के रीरिलीज को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है उसने दर्शकों को एक बार फिल्म को देखने के लिए जिज्ञासु बना दिया है। विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी को, जिसने इस फिल्म को कभी सिनेमाघरों में नहीं देखा है। युवाओं के साथ-साथ इस फिल्म के प्रचार ने उन दर्शकों को भी पुरानी यादों में जाने का मौका दिया है जिन्होंने अपनी जवानी के दिनों में इस फिल्म को कड़ाके की ठंड में सिनेमाघरों में टिकट के लिए लगी लम्बी लाइनों में टिकट प्राप्त करने के बाद देखा था।

इस वर्ष कई फिल्मों को सिनेमाघरों में पुन: प्रदर्शित किया गया है। अब तक जो फिल्में री रिलीज हुई उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया। इससे वितरकों और निर्माताओं में फिल्मों के ओटीटी के जमाने में भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की जिज्ञासा जागृत की।

करण अर्जुन की रीरिलीज को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे। इसी उम्मीद के चलते आशा की जा रही है कि करण अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर अब तक प्रदर्शित हुई पुन: प्रदर्शित फिल्मों से पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेगी। फिल्म सिंगल स्क्रीन्स के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि दर्शकों को अपने यहाँ बुलाने के लिए सिनेमाघरों ने टिकट दर सामान्य ही रखी है।

अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने लाइफ टाइम 26 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जो उस समय के हिसाब से एक बड़ी रकम थी। तब सिनेमाघरों की टिकट दर भी 3 रुपये से लेकर 15 रुपये के मध्य रहा करती थी।

2024 में अपनी पुनः रिलीज़ के साथ, करण अर्जुन फ़िल्म देखने वालों की नई पीढ़ी को अपना जादू दिखाने के लिए तैयार है, साथ ही उन लोगों की पुरानी यादें ताज़ा करेगा जिन्होंने इसे मूल रूप से देखा था। रीस्टोर और रीमास्टर्ड, यह फ़िल्म वही शानदार अनुभव देने का वादा करती है जिसने 1995 को बॉलीवुड के लिए एक अविस्मरणीय वर्ष बना दिया था। शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड पर राज करना जारी रखते हैं, करण और अर्जुन के रूप में उनकी विरासत कहानी कहने की स्थायी शक्ति का प्रमाण बनी हुई है। और दुर्गा के अडिग विश्वास की तरह, "मेरे करण अर्जुन आएंगे" का विश्वास साबित करता है कि कुछ बंधन - और फ़िल्में - वास्तव में कालातीत होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री