न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदर्शन के 8वें दिन 300 करोड़ के पार हुई स्त्री 2, गदर-2 और पठान को छोड़ा पीछे

रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म 'स्त्री 2 ने कमाई के मामले में सबको पछाड़ दिया है। मशहूर ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ का कारोबार किया है।।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 3:53:59

प्रदर्शन के 8वें दिन 300 करोड़ के पार हुई स्त्री 2, गदर-2 और पठान को छोड़ा पीछे

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त के बाद से ही हंगामा मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 22 अगस्त को आठवां दिन है। इतना समय बीत जाने के बाद भी फिल्म 'स्त्री 2' पीछे हटने को तैयार नहीं है। एक के बाद एक फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। लोग सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगा लगाकर इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए यह कहा जा सकता है अभी फिलहाल स्त्री 2 की कमाई का सिलसिला थमने वाला नहीं है। रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म 'स्त्री 2 ने कमाई के मामले में सबको पछाड़ दिया है। मशहूर ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पूर्व छठे दिन स्त्री 2 ने 26.80 करोड़ का कारोबार किया था।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सनी देओल की 'गदर 2' के साथ ही शाहरुख खान की 'पठान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 'स्त्री 2' ने 6 दिनों मे 269 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को 20.40 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने केवल सात दिनों में 289.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और आज गुरुवार के दिन फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

बीते एक हफ्ते में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने एनिमल, जवान, पठान, केजीएफ, RRR जैसी फिल्मों की कमाई को पछाड़ दिया है। अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं है जब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

गौरतलब है कि 'स्त्री 2' ने जहां प्रीव्यू में 9.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं पहले दिन 55.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तो वहीं शुक्रवार को 35.30 करोड़ रुपये, शनिवार को 45.70 करोड़ रुपये, रविवार को 58.20 करोड़ रुपये और सोमवार को फिल्म ने 38.40 करोड़ रुपये और मंगलवार को 26.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर छलावे का किरदार निभा रही हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर के पास सुपरनेचुरल पावर हैं, जिसको लेकर कहीं ना कहीं विक्की यानी राजकुमार राव को भी उस पर शक होता है। लेकिन आखिर में खुद श्रद्धा बताती हैं कि वह 'स्त्री' की बेटी हैं और छलावा हैं। इसी के साथ वह राजकुमार राव के कान में अपना नाम भी बताती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री