न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियाज बेस्ट डांसर 4 : स्टीव जिरवा ने जीती ट्रॉफी, बचपन में ठीक से चल भी नहीं पाते थे, इन्हें दिया जीत का श्रेय

टेलेंटेड डांसर स्टीव जिरवा सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ के विजेता बन गए हैं। शिलांग (मेघालय) के जिरवा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 10:57:13

इंडियाज बेस्ट डांसर 4 : स्टीव जिरवा ने जीती ट्रॉफी, बचपन में ठीक से चल भी नहीं पाते थे, इन्हें दिया जीत का श्रेय

टेलेंटेड डांसर स्टीव जिरवा सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ के विजेता बन गए हैं। शिलांग (मेघालय) के जिरवा ने रविवार को टेलीकास्ट हुए ग्रैंड फिनाले में 5 अन्य कंटेस्टेंट को पछाड़कर बाजी मारी। उन्हें IBD 4 के जज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने विजेता घोषित किया।

ट्रॉफी, चमचमाती कार और 15 लाख रुपए के साथ जिरवा को सोनी टीवी का एक और शो मिल गया है। जल्द ही वे ऑन एयर होने वाले नए रियलिटी शो में नजर आएंगे। पूरे सीजन में जिरवा ने अपने फुटवर्क और शानदार डांस से दर्शकों और जज को इम्प्रैस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक समय ऐसा भी था जब बचपन में जिरवा ठीक से चल भी नहीं पाते थे। शो की शुरुआत देशभर से चुने गए 12 डांसर के साथ हुई थी।

इनमें जिरवा के साथ महाराष्ट्र के अर्जुन साठे, अमोस माथी और अकीना यानी आकांक्षा मिश्रा, पटना के हर्ष केसरी, छत्तीसगढ़ के निखिल पटनायक, उड़ीसा की स्मृति स्वरूप पात्रा और दिब्याजोति नायक, उत्तराखंड के दीपक साही, बेंगलुरु की वैष्णवी शेखावत, पंजाब की चित्राक्षी और असम के रोहन चौधरी ने चुनौती पेश की। शो में कोरियोग्राफर को भी कैमरा के सामने अपने शिष्य के साथ परफॉर्म करने का मौका मिलता है। जिरवा को रक्तिम ठाकुरिया ने डांस की ट्रेनिंग दी थी। उन्हें 5 लाख रुपए का चेक मिला। रक्तिम ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ के फाइनलिस्ट रहे हैं।

मैं अपनी सारी प्राइज मनी नानी को दूंगा : स्टीव जिरवा

जिरवा ने जीत का सारा श्रेय नानी और मां को दिया। उसने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि बड़े मंच पर जीतना मेरी हमेशा से ख्वाहिश थी। ये मेरा सपना था जो मेरी नानी की वजह से पूरा हुआ है। वह मेरे साथ बहुत खुश थीं। मुझे उनकी आंखों और चेहरे पर खुशी देखकर गर्व हुआ। मैं अपनी सारी प्राइज मनी नानी को दूंगा। मैं बचपन में एक स्पेशल चाइल्ड था। ठीक से चल नहीं पाता था। मेरे लिए चलना दौड़ना जैसी चीजें मुश्किल थीं, लेकिन मैं डांस में कमाल था।

मैं डांस करना पसंद करता था। नानी और मां ने ही मुझे अपने पैरों पर वापस खड़ा करने में मदद की। जो बच्चा चल नहीं पाता था, आज उसका फुटवर्क ही मशहूर हो गया है.। मैं खुद भी नहीं मानता कि मैं बचपन में चल नहीं सकता था...मुझे बहुत सोचना पड़ता है कि सच में ऐसा हुआ था क्या। मैंने अपने परिवार को पैसों के मामले में और रिश्तेदारों के साथ भी मेरी वजह से बहुत संघर्ष करते देखा है। मेरी नानी और मां के अलावा मेरा परिवार मेरे डांस करने के खिलाफ था। मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया। मेरी जीत सबके सवालों का जवाब है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री