न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सगाई की खबर पर रश्मिका-विजय की ओर से दिया गया बयान, बोमन ने ‘डंकी’ के लिए की इनकी तारीफ

साउथ इंडियन पेयर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके रिश्ते को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 7:38:09

2 News : सगाई की खबर पर रश्मिका-विजय की ओर से दिया गया बयान, बोमन ने ‘डंकी’ के लिए की इनकी तारीफ

साउथ इंडियन पेयर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस और मीडिया का मानना है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। पिछले महीने रश्मिका की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी और तब उसके प्रमोशन के दौरान उनसे कई बार विजय को लेकर सवाल पूछे गए लेकिन वह इन्हें टालती रहीं।

विजय से भी लगातार यही जानने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह भी कुछ कह नहीं रहे। दोनों ने अभी तक जमाने के सामने खुलकर मोहब्बत का इजहार नहीं किया है। हालांकि उन्हें कई बार साथ देखा गया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी संकेत मिलते हैं कि उनके बीच कुछ न कुछ तो है। इस बीच हाल ही में खबरें आई कि वे फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि वे जल्द ही रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे।

ऐसा सुनते ही फैंस की बांछें खिल गईं और वे अपने चहेते स्टार्स के लिए जश्न मनाने लगे। अब विजय और रश्मिका की ओर से एक ऐसा बयान जानने को मिला है, जिससे फैंस का दिल टूट जाएगा। उन्होंने सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है। दोनों स्टार्स की टीमों ने इन खबरों को गलत बताया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में टीमों ने बताया कि सगाई की ये खबरें सरासर गलत हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं कहा। बता दें कि रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी, जो टूट गई थी।

दूसरी ओर विजय का नाम रश्मिका से पहले सामंथा रुथ प्रभु और अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ चुका है। रश्मिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'पुष्पा 2 : द रूल,' 'रेनबो,' 'द गर्लफ्रेंड,' और 'चावा' जैसी फिल्में शामिल हैं। दूसरी ओर विजय की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'कुशी' में देखा गया था। अब वे 'फैमिली स्टार' और 'वीडी 12' जैसी फिल्मों को लेकर खबरों में हैं।

बोमन ईरानी ने ‘डंकी’ फिल्म में निभाया है शिक्षक का किरदार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बोमन ईरानी कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। बोमन अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें दिग्गज कलाकारों के साथ एक्टिंग का मौका मिला और वे फैंस को अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने में सफल रहे। चरित्र अभिनेता के रूप में उनकी खास पहचान है। हाल ही वे ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए। 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म अभी सिनेमाघरों में डटी हुई है।

इस बीच बोमन ने आज मंगलवार (9 जनवरी) को फिल्म में अपने को-एक्टर शाहरुख खान और पूरी टीम के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर भावनात्मक नोट लिखा है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में बोमन ने एक टीचर के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। बोमन ने हिरानी, शाहरुख, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर की प्रशंसा करते हुए सभी की कड़ी मेहनत की सराहना की।

बोमन ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “दर्शकों के साथ फिल्में देखना हमेशा मजेदार होता है। पूरी टीम की कड़ी मेहनत की प्रशंसा कर सकता हूं। डंकी में हर एक कलाकार ने बहुत अच्छा काम किया। इस तरह की फिल्में मानवता, दयालुता, वफादारी में हमारे विश्वास को मजबूत करती हैं और इसी कारण से हम राजकुमार हिरानी की फिल्म देखना पसंद करते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार