न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वीडियो शेयर कर शूरा ने अरबाज को किया बर्थडे विश, ‘डबल इस्मार्ट’ के ट्रेलर में दमदार अंदाज में दिखे संजय

एक्टर अरबाज खान ने रविवार (4 अगस्त) को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 12:50:02

2 News : वीडियो शेयर कर शूरा ने अरबाज को किया बर्थडे विश, ‘डबल इस्मार्ट’ के ट्रेलर में दमदार अंदाज में दिखे संजय

एक्टर अरबाज खान ने रविवार (4 अगस्त) को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उनकी पत्नी शूरा खान ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया। शूरा ने अरबाज के अलग-अलग डांस वीडियो मर्ज करके एक वीडियो शेयर किया है।

शूरा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे अरबाज...जब तुम्हारे साथ रहती हूं तो कोई दिन डल नहीं होता, तुम्हारे जोक्स, तुम्हारा पागलपन, तुम्हारे हिलेरियस डांसिंग मूव्स हमेशा अच्छे लगते हैं। तुम्हारे साथ प्रेयर करना, फाइट करना, हर पल जीना सबकुछ खास है। तुम्हारी लॉयल्टी, तुम्हारा प्यार और तुम्हारा डेडीकेशन, हमेशा पसंद आता है। तुम्हारे डिंपल्स से लेकर तुम्हारी झुर्रियों तक, मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। लव यू मिस्टर खान, मेरा अनंत प्यार तुम्हारे साथ है।”

वीडियो में अरबाज की अलग-अलग डांस क्लिप्स हैं। अरबाज काफी फनी तरीके से डांस करते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अरबाज और शूरा का निकाह पिछले साल 24 दिसंबर को हुआ था। शादी अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर पर हुई थी, जिसमें घर-परिवार के लोग मौजूद थे। शादी के बाद से ही यह जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों अक्सर साथ-साथ स्पॉट होते हैं और खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। अरबाज की यह दूसरी शादी है।

इससे पहले अरबाज का मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया था। दोनों के एक बेटा अरहान है। अरबाज ने साल 1996 में आई फिल्म ‘दरार’ से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। इसके बाद अरबाज 'जय वीरू', 'फैशन', 'हैलो ब्रदर', 'शूटआउट एट वडाला', 'मालामाल वीकली', 'हलचल', 'भागम भाग', 'जब प्यार किया तो डरना क्या', 'गर्व' जैसी फिल्मों में भी थे, लेकिन वे बड़े भाई सलमान खान की जैसे सफलता हासिल नहीं कर पाए।

इन फिल्मों से होगी 15 अगस्त को रिलीज हो रही ‘डबल इस्मार्ट’ की टक्कर

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। पिछले दिनों संजय ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया था। फैंस आज भी उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं और उन्हें अपने फेवरेट हीरो की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच संजय की फिल्म डबल इस्मार्ट का ट्रेलर रविवार (4 अगस्त) रात रिलीज हुआ। यह फिल्म पुरी जगन्नाध की साल 2019 की हिट फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है।

संजय दत्त बिग बुल के रोल में धमाल मचाते दिखेंगे, जबकि राम पोथिनेनी ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है। एक्शन से भरपूर ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। 'डबल इस्मार्ट' का 2 मिनट 42 सैकंड लंबा ट्रेलर वहीं से शुरू होता है जहां 'इस्मार्ट शंकर' ने राम के चरित्र को हमेशा के लिए उसके मस्तिष्क में एक चिप के साथ छोड़ दिया था जो यादों को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है।

ट्रेलर में संजय दमदार लग रहे हैं। वे कहते हैं, “मेरा दिमाग तेरे भेजे में घूसने वाला है। तू मेरी तरह बदलने वाला है।” इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत इसी दिन रिलीज हो रही ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री