न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - छोटे पर्दे पर अब होगी ‘श्रीमद रामायण’ की दस्तक, टीजर जारी, ‘जेलर’ के गाने ‘कावाला’ पर ऐसे नाचे जापानी राजदूत

धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' जून में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो अच्छा-खासा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 7:56:22

देखें - छोटे पर्दे पर अब होगी ‘श्रीमद रामायण’ की दस्तक, टीजर जारी, ‘जेलर’ के गाने ‘कावाला’ पर ऐसे नाचे जापानी राजदूत

धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' जून में थिएटर्स मेंरिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो अच्छा-खासा रहा, पर VFX और कुछ डायलॉग की वजह से इसे लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। फिल्म विवादों में रही। अब खबर आ रही है कि छोटे पर्दे पर नई 'रामायण' दस्तक देने वाली है।

सोनी चैनल ने इस सीरियल का टीजर शेयर किया है। 'श्रीमद् रामायण' का प्रसारण अगले साल जनवरी से शुरू होगा। टीजर में डिवोशनल म्यूजिक, दीपक, मंदिर और गंगा में जलते ढेर सारे दीये हैं। बैकग्राउंड में भगवान श्रीराम की मूरत दिख रही है। अभी यह पता नहीं चला है कि श्रीराम की भूमिका कौन निभाएगा। सिर्फ शो के शीर्षक का खुलासा हुआ है।

फिल्म क्रिटीक तरण आदर्श ने शो का टीजर शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भगवान राम की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'श्रीमद् रामायण' का टीजर रिलीज किया है। यह जनवरी 2024 से ऑन एयर होगी। इंतजार रहेगा। उल्लेखनीय है कि साल 1987-88 में दूरदर्शन पर आया रामानंद सागर का 'रामायण' सीरियल जबरदस्त तरीके से हिट रहा था।

यह लोगों के दिलों-दिमाग में आज तक बसा हुआ है। उसमें अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, दारा सिंह ने हनुमान व अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उसके बाद कई चैनलों पर नई रामायण बन चुकी है, लेकिन किसी को भी वैसी सफलता हासिल नहीं हुई।

srimad ramayan,ambassador of japan,india,jailer movie,sony tv,ramayan,taran adarsh,kaavaalaa song,hiroshi suzuki

जापानी राजदूत ने गाने में की रजनीकांत की कॉपी

इन दिनों साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कावाला' धूम मचा रहा है। लोग इस पर झूमने को मजबूर हो रहे हैं। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कातिलाना अदाएं दिख रही हैं। अब 'कावाला' की फैन लिस्टट में एक और नाम जुड़ गया है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने इस गाने पर वीडियो बनाया है।

सुजुकी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने वही डांस स्टेप्स किए हैं, जो गाने में हैं। उनके डांस में जापानी यूट्यूबर मेयो सैन भी हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। 17 सैंकड के इस वीडियो की शुरुआत मेयो की कोरियोग्राफी से होती है, जिसमें बाद में तमन्ना की तरह डांस करने की कोशिश की जाती है।

सुजुकी ने लिखा, "जापानी यूट्यूबर मेयो सैन के साथ 'कावाला' डांस वीडियो, रजनीकांत के लिए मेरा प्यार जारी है।'' सुजुकी ने इसमें रजनीकांत की नकल करते हुए चश्मे वाला सीन भी किया। वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 10 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। उल्लेखनीय है कि ‘जेलर’ का नशा पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म भारत में ही सात दिन में 450 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार