न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी को पति-बेटियों के साथ अनिल-सायरा ने यूं किया याद, Bigg Boss से बाहर आते ही जिया शंकर ने खरीदी BMW

अपने दम पर फिल्म चलाने का माद्दा रखने वालीं दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 13 अगस्त को 60 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 7:01:17

श्रीदेवी को पति-बेटियों के साथ अनिल-सायरा ने यूं किया याद, Bigg Boss से बाहर आते ही जिया शंकर ने खरीदी BMW

अपने दम पर फिल्म चलाने का माद्दा रखने वालीं दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 13 अगस्त को 60 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस को उनकी कमी काफी महसूस हो रही है। वे श्रीदेवी की एक्टिंग के कायल थे। इस मौके पर श्रीदेवी के पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर और बेटी जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

बोनी ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कीं और पोस्ट को "हैप्पी बर्थडे" और दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने एक इमोजी के साथ "हैप्पी बर्थडे मम्मा" लिखा। हाल ही में फिल्म 'बवाल' में नजर आईं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता के मैसेज को रिपोस्ट किया। कुछ समय पहले जान्हवी ने कहा था कि उनकी मां का इस दुनिया से चले जाना उनके लिए बहुत कठिन समय था, जिन्हें वह एक रोल मॉडल के रूप में देखती थी। वह मां की तरह ही करिअर बनाना चाहती हैं।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। अभिनेता अनिल कपूर ने भी श्रीदेवी को याद किया। अनिल ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ उनकी कहानियों पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “जन्मदिन मुबारक हो, श्री… आपकी विरासत जीवित है और सिनेमा की दुनिया पर आपका प्रभाव चिरस्थायी है। आपको बहुत याद किया जाता है और हमेशा याद किया जाता है!”

अनिल और श्रीदेवी ने 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'लाडला', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'हीर रांझा', 'लम्हे' और 'मिस्टर बेचारा' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। वैसे दोनों के बीच देवर-भाभी का संबंध है। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सायरा बानो ने भी श्रीदेवी की तारीफ की है। सायरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के साथ श्रीदेवी की एक दिल छू लेने वाली पुरानी कलर फोटो शेयर की। सायरा ने कैप्शन में लिखा, ”शानदार और खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। उनकी कला सिनेमा की दुनिया में महान योगदान रहा।”

sridevi,boney kapoor,janhvi kapoor,khushi kapoor,anil kapoor,saira banu,jiya shankar

कार के साथ जिया की कई फोटो हो रहीं वायरल

जिया शंकर का सफर बिग बॉस ओटीटी 2 सीजन में खत्म हो गया है। वे घर से बाहर आ चुकी हैं। जिया ने बाहर निकलते ही एक चमचमाती ब्लैक BMW खरीद डाली। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार जिया की जिंदगी की पहली एक्सपेंसिव परचेज है। जिया की सोशल मीडिया पर गाड़ी खरीदते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

जिया ने पूरे विधि-विधान से कार की पूजा की और उसके आगे नारियल फोड़ श्रीगणेश किया। बिग बॉस के घर में जिया जब तक थीं उन्हें काफी मोटी फीस मिल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे हर दिन का 45 हजार रुपए ले रही थीं। वीकली उनकी अर्निंग 3.1 लाख रुपए थी। जिया शुरू से ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं। पूजा भट्ट के साथ लड़ाई, अभिषेक मल्हान के साथ फ्लर्टिंग, धोखेबाज का टैग, एल्विश यादव के पानी में साबुन मिलाना, अविनाश सचदेव को नॉमिनेट करना जैसे कारणों से जिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

कुछ दिन पहले जिया ने एल्विश के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को 20 साल पहले छोड़ दिया था और तब से वह अपने पिता से नहीं मिली हैं। जिया टीवी पर 'पिशाचिनी', 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेद' में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार