न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहस्य-रोमांच से भरपूर ‘स्क्विड गेम 3’ का ट्रेलर रिलीज, पॉप स्टार रिहाना के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

'स्क्विड गेम' काफी लोकप्रिय वेब सीरीज है। यह सितंबर 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ और जल्दी ही ग्लोबल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 1:14:03

2 News : रहस्य-रोमांच से भरपूर ‘स्क्विड गेम 3’ का ट्रेलर रिलीज, पॉप स्टार रिहाना के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

'स्क्विड गेम' काफी लोकप्रिय वेब सीरीज है। यह सितंबर 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ और जल्दी ही ग्लोबल हिट बन गया। सीजन 1 नेटफ्लिक्स का अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन है। सीजन 2 दिसंबर 2024 के प्रीमियर के बाद तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स का एकमात्र ऐसा शीर्षक जिसे सबसे ज्यादा दर्शक मिले हैं, वह है ‘वेडनेसडे’ का पहला सीजन।

इस बीच आज रविवार (1 जून) को निर्माताओं ने सीरीज के तीसरे और अंतिम सीजन का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें ली जुंग-जे द्वारा निभाया गया खिलाड़ी 456 गी-हुन ‘सीजन 2’ में अपने सबसे अच्छे दोस्त जुंग-बे को मार डालने के बाद गेम को खत्म करने के लिए लड़ाई जारी रखेगा। दो मिनट के इस ट्रेलर में गी-हुन को आखिरकार फ्रंटमैन की पहचान के पीछे की विनाशकारी सच्चाई का पता चलता है, जिसे दर्शक पहले से ही जानते हैं, यह इन-हो है, जिसने ‘सीजन 2’ में स्क्विड गेम के प्रतियोगी और गी-हुन का दोस्त होने का नाटक किया था।

ट्रेलर की शुरुआत में गी-हुन गार्ड के एक ग्रुप से यह कहते हुए पागलों की तरह पूछता है, “तुमने मुझे क्यों नहीं मारा? तुमने मुझे जिंदा क्यों रखा? तुमने मुझे जिंदा क्यों रहने दिया?” गार्ड उसे जमीन पर गिरा देते हैं और इन-हो देखता रहता है। ट्रेलर का एक बच्चे के रोने की आवाज के साथ होता है, जो रहस्य को और गहरा करता है। कोरियाई ड्रामा ह्वांग डोंग-ह्युक ने बनाया था, जो लेखन, निर्देशन और निर्माण भी करते हैं। ली जंग-जे और ली ब्युंग-हुन के साथ कलाकारों में यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, वी हा-जून, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-सिम, जो यूरी, ली डेविड और रोह जे-वोन शामिल हैं।

squid game season 3,squid game,squid game 2,squid game 3 trailer,south korean series squid game,rihanna,pop star rihanna,ronald fenty,ronald fenty death

रिहाना ने साल 2019 में पिता रोनाल्ड फेंटी के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फेंटी की उम्र 70 साल थी। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि मौत की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि फेंटी आखिरी दिनों में परिवार के लोगों के साथ कैलिफोर्निया में मौजूद थे। हालांकि रिहाना और उनके पिता का रिश्ता कुछ खास नहीं था। फेंटी को शराब और नशे की लत थी। रिहाना जब 14 साल की थी, तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

एक इंटरव्यू में रिहाना ने कहा था कि आप अपने पिता के साथ बड़े होते हैं, आप उन्हीं का हिस्सा होते हैं. लेकिन फिर वो कुछ ऐसा कर देते हैं जो समझ से बाहर होता है। आप सोचते हैं कि ऐसी चीजें दूसरों के साथ होती हैं, लेकिन मेरे साथ नहीं. मेरे पापा ऐसा नहीं करेंगे। साल 2019 में रिहाना ने पिता पर आरोप लगाया था और केस कर दिया था। रिहाना का कहना था कि उनके पिता ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए एक कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम फेंटी एंटरटेनमेंट था।

पिता ने लोगों को यह गलत जानकारी दी कि कंपनी रिहाना के ब्रांड से जुड़ी हुई है। रिहाना ने साल 2017 में अपनी फेंटी ब्यूटी लाइन लॉन्च की थी, इसके नाम का ही उनके पिता ने गलत इस्तेमाल किया। रिहाना को हाल ही फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। वह प्रेग्नेंट हैं और तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी