Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत

94 वर्षीय पद्म श्री विजेता अभिनेत्री सौकार जानकी की तबीयत बिगड़ने के बाद चेन्नई के निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 21 Aug 2026 1:02:23

सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत

भारतीय सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री और पद्म श्री सम्मान प्राप्त सौकार जानकी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 94 वर्षीय अभिनेत्री का इलाज ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं।

चार भाषाओं के सिनेमा में छोड़ी खास पहचान

सौकार जानकी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है। अपने सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 450 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के साथ-साथ उनका रंगमंच से भी गहरा जुड़ाव रहा और उन्होंने 300 से ज्यादा नाटकों में हिस्सा लिया।

12 दिसंबर 1931 को कन्नड़ परिवार में जन्मीं सौकार जानकी को दक्षिण भारतीय सिनेमा की सम्मानित अभिनेत्रियों में गिना जाता है। अलग-अलग भाषाओं में काम करते हुए उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और अपनी अलग पहचान बनाई।

'शावुकारु' से मिला 'सौकार' नाम

अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एलवी प्रसाद के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'शावुकारु' से की थी। फिल्म की सफलता के बाद उनके नाम के साथ 'सौकार' जुड़ गया। इसके बाद उन्होंने 1952 में 'वलैयापति' के जरिए तमिल सिनेमा में कदम रखा।

साल 1959 में आई कन्नड़ फिल्म 'महिषासुर मर्दिनी' उनके करियर की अहम फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार के साथ काम किया था। इसे कन्नड़ भाषा की पहली पैन-इंडिया फिल्मों में गिना जाता है। इसके अलावा 'इरु कोडुगल', 'थिरुनीलकंठार', 'बाटासारी' और 'पुधिया परवई' जैसी फिल्मों में भी उनका अभिनय देखने को मिला।
पद्म श्री समेत कई सम्मान हासिल किए

सौकार जानकी के सिनेमा में योगदान को देखते हुए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया। उन्हें नंदी पुरस्कार और कलैमणि सम्मान भी मिला। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।

94 साल की उम्र में भी उनका फिल्मी सफर पूरी तरह थमा नहीं था। उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'अन्नी मंची शकुनामुले' में देखा गया था, जहां उन्होंने दादी का किरदार निभाया था।

फिलहाल सौकार जानकी चेन्नई के अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उनकी तबीयत की खबर के बाद उनके प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका