न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के एक्टर ली सन क्युन का निधन, कार में मिला शव, पुलिस को सुसाइड की आशंका

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण कोरियाई और ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ में काम कर चुके एक्टर ली सन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 12:12:54

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के एक्टर ली सन क्युन का निधन, कार में मिला शव, पुलिस को सुसाइड की आशंका

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण कोरियाई और ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ में काम कर चुके एक्टर ली सन क्युन अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 48 साल के थे। क्युन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। माना जा रहा है कि क्युन ड्रग्स और नशीली दवाओं का सेवन करते थे। मामले की जांच जारी है। दक्षिण कोरिया के आपातकालीन कार्यालय के मुताबिक क्युन बुधवार को सेंट्रल सियोल पार्क में एक कार में मृत पाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे सियोल में एक अज्ञात स्थान पर बेहोश मिले थे। क्युन के घर से निकलने के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। क्युन का एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को इस बात का शक है कि उन्होंने सुसाइड की है। जानकारी के मुताबिक मौत से ठीक एक दिन पहले क्युन से ड्रग मामले में पूछताछ की गई थी। तब क्युन ने ड्रग्स या किसी भी तरह की नशीली दवाओं के सेवन से साफ इंकार कर दिया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार क्युन की पत्नी ने फोन करके पुलिस को बताया कि वे सुसाइड नोट लिखकर घर से चले गए हैं। घर से गाड़ी भी गायब है। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि ये शख्स क्युन है। बेहोश मिले क्युन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। क्युन की कार से जले हुए चारकोल ब्रिकेट भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

lee sun kyun,south korean actor lee sun kyun,oscar winning movie parasite,parasite movie,lee sun kyun die,lee sun kyun passes away,lee sun kyun suicide

क्युन ने साल 2001 में ‘लवर्स’ सिटकॉम से शुरू किया था एक्टिंग करिअर

गौरतलब है कि साउथ कोरिया में ड्रग्स के लेकर सख्त कानून हैं। यहां ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसे लेने पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। यहां ड्रग्स कानून के तहत कम से कम 6 महीने की जेल की सजा है और बार-बार ऐसा करने पर 14 साल की सजा का प्रावधान है। बता दें साल 1975 में जन्में क्युन को फिल्म ‘पैरासाइट’ से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे।

उनकी फिल्म ‘पैरासाइट’ (2019) को ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। साल 2012 में क्युन की थ्रिलर फिल्म ‘हेल्पलेस’ भी काफी हिट हुई थी और इस फिल्म से भी उन्हें खूब फेम मिला था। क्युन मशहूर कोरियन टीवी शो में दिखाई दिए थे जिसके बाद उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित कोरिया नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएट क्युन ने साल 2001 में ‘लवर्स’ नामक एक टेलीविजन सिटकॉम में अभिनय की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम