न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का धांसू टीजर रिलीज, सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' का गाना आउट

एक्टर सोनू सूद की मच अवेटेड फिल्म ‘फतेह’ का आज शनिवार (16 मार्च) को टीजर रिलीज हो गया है। इससे पता चलता है कि सोनू फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 1:18:45

2 News : सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का धांसू टीजर रिलीज, सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' का गाना आउट

एक्टर सोनू सूद की मच अवेटेड फिल्म ‘फतेह’ का आज शनिवार (16 मार्च) को टीजर रिलीज हो गया है। इससे पता चलता है कि सोनू फिल्म में कितना खौफनाक रोल करने जा रहे हैं। इसके डायरेक्टर भी सोनू हैं। सोनू ने शुक्रवार को फिल्म से एक पोस्टर रिलीज कर टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया था। अब सोनू ने आज सुबह टीजर आउट कर दिया। सोनू की एक्शन ड्रामा फिल्म का टीजर 1.40 मिनट का है।

इसकी शुरुआत इस वॉयस ओवर से होती है कि फतेह तुमनें 40... इतने में फतेह के रोल में दिख रहे सोनू बोलते हैं...40 नहीं 50...' इसके बाद सोनू एक-एक कर बदमाशों को शूट करते नजर आ रहे हैं। टीजर के साथ सोनू ने जानकारी दी कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया। फिल्म में सोनू के अपोजिट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज रहेंगी। ‘फतेह’ में शिवज्योति राजपूत, विजय राज के भी अहम रोल हैं।

साइबर क्राइम की रियल लाइफ स्टोरीज पर बनी इस फिल्म की शूटिंग बहुत पहले पूरी हो गई। फिल्म की टैगलाइन ‘नेवर अंडरएस्टिमेट ए नोबडी’ सबसे अलग है, जो वास्तव में सोनू की यात्रा को भी दर्शाता है। सोनाली सूद/शक्ति सागर प्रोडक्शन्स और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सोनू की डायरेक्टोरीयल डेब्यू है। इसमें इंडियन और हॉलीवुड क्रू का सबसे जबरदस्त फ्यूजन है और यह पहले कभी न देखे गए एक्शन सीन्स को पेश करने का वादा करती है। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल के दौरान रियल हीरो बने सोनू को लोग बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं।

sonu sood,actor sonu sood,movie fateh,fateh teaser released,jacquelene fernandez,sara ali khan,actress sara,movie ae watan mere watan

'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को ओटीटी पर होगी रिलीज

एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है। मेकर्स ने आज शनिवार (16 मार्च) को फिल्म का गाना 'जूलिया' रिलीज कर दिया। गाना जोश से भरा हुआ है। इसे सिंगर दिव्य कुमार और शशि सुमन ने आवाज दी है।

संगीत भी शशि सुमन ने ही तैयार किया है। इसके बोल प्रशांत इंगोले ने लिखे हैं। गाने में पुराने जमाने के आकर्षण को दिखाया गया है। करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सारा के साथ इमरान हाशमी, सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ' नील और आनंद तिवारी के भी अहम रोल हैं।

सारा ने 22 साल की युवती 'उषा' का रोल निभाया है जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिशराज के खिलाफ देश को एक साथ लाने के लिए अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाती हैं। इमरान को राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाते देखा जाएगा। फिल्म की कहानी अय्यर और दारब फारूकी ने लिखी है, जो 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम