न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनी राजदान ने किया आलिया-रणबीर का बचाव, इस फैसले के खिलाफ थी सुष्मिता की मां, पिता ने की मदद

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों को ही चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 10:38:35

सोनी राजदान ने किया आलिया-रणबीर का बचाव, इस फैसले के खिलाफ थी सुष्मिता की मां, पिता ने की मदद

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। फैंस उन्हें दिलो-जान से प्यार करते हैं। ऐसे में उन्हें लेकर कोई छोटी से छोटी बात भी हो जाए तो उन्हें चुभ जाती है। हाल ही में आलिया ने एक वीडियो में बताया था कि रणबीर को तभी से उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है, जब वे उनके बॉयफ्रेंड थे। रणबीर उनकी लिपस्टिक पोछ दिया करते थे क्योंकि उन्हें आलिया के होठों का नेचुरल कलर ज्यादा पसंद है।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आलिया और रणबीर को ट्रोल करने लगे। अब आलिया की मां सोनी राजदान उनके बचाव में आगे आई हैं। सोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कैंसिल कल्चर यह पागलपन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। लोग दूसरे लोगों के लिए तय कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी में क्या गलत है और फिर हर कोई इस या किसी और चर्चा में कूद पड़ता है, जिसका उनकी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। हम लोग कितने मजाकिया वक्त में जी रहे हैं।"

हालांकि सोनी ने सीधे-सीधे आलिया या रणबीर का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनका इशारा अच्छी तरह से समझा जा सकता है। बता दें कि आलिया-रणबीर के साथ यह पहली बार नहीं है जब उन्हें पब्लिक में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि आलिया को हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला है।

soni razdan,ranbir kapoor,alia bhatt,sushmita sen,alia ranbir,mahesh bhatt,alia lipstick,actress suhmita sen

सुष्मिता ने मात्र 24 साल की उम्र में लिया दो बच्चियों को गोद

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया बनीं और फिर उन्होंने 77 देशों की कंटेस्टेंट्स को हराकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। सुष्मिता ने मात्र 24 साल की उम्र में दो बच्चियों रेनी और अलिसा को गोद लेने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था। उनकी मां इसके खिलाफ थीं, लेकिन उनके पिता ने कुछ ऐसा कर दिया कि मां की भी न चली। सुष्मिता ने बेटियों की खातिर आज तक शादी भी नहीं की है।

सुष्मिता ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान मुझे अनाथालयों का दौरा करना पड़ा। ये एक इमोशनल अटैचमेंट था, जब मैं सोच रही थी कि कोई मां बनना चाहता है वहीं कोई बच्चा है जिसे मां की जरूरत है। मैं सालों से जर्नी कर रही थी। मेरे आस-पास कई बच्चे रहते थे। यही वो पल था जब मैंने सोचा कि मैं मां बनने के लिए तैयार हूं। मेरी मां मेरे फैसले के खिलाफ थीं।

वो बोलती थीं कि तुम खुद बच्ची हो तुम किसी बच्ची का ध्यान कैसे रख पाओगी। फिर पिता ने मेरा साथ दिया। वो श्योर थे। वो इसके लिए राजी थे, जिसके बाद अदालत ने मुझे रेनी की कस्टडी दे दी। उनके बिना मैं ये नहीं कर पाती...मेरे पिता ने उनकी प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा रेनी के नाम कर दिया था। मेरे लिए उनका ऐसा करना शॉकिंग था। रेनी जब घर आई तो उसकी तबीयत काफी खराब थी। मेरे पिता ही वो व्यक्ति थे जो उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका